Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Sep 2018 · 1 min read

पत्थर तब बनता भगवान

देखो हिम्मत चट्टानो की तेज वेग है तूफानो की
लडता है सीना को तान पत्थर तब बनता भगवान
छेनी की तेज धार को एक नही हजार वार को
सहती है चट्टान पत्थर तब बनता भगवान
कुछ बाधाओ के आने से थोडी ठोकर ही खाने से।
क्यो डरता इंसान. पत्थर से ले ज्ञान।
लक्ष्य का कर संधान. क्यो डरता है इंसान।

Loading...