Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jan 2024 · 1 min read

*होटल राजमहल हुए, महाराज सब आम (कुंडलिया)*

होटल राजमहल हुए, महाराज सब आम (कुंडलिया)
_________________________
होटल राजमहल हुए, महाराज सब आम
राज-रियासत हो गया, अब अतीत का नाम
अब अतीत का नाम, समय का पहिया घूमा
राजा जन-सामान्य, प्रजा ने नभ को चूमा
कहते रवि कविराय, भाग्य-परिवर्तन हर पल
कभी राज-दरबार, आज दिखते हैं होटल
—————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...