Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jan 2024 · 1 min read

राम नाम अतिसुंदर पथ है।

राम नाम अतिसुंदर पथ है।
##############
राम नाम अतिसुंदर पथ है।
सदा सुखी जो इसमें रत है।।
महिमा राम वही मन जाना।
मर्यादित जो जीवन माना।।
राम सोच विशुद्ध करतब है।
राम नाम अतिसुंदर पथ है।।
राम ज्ञान विज्ञान राम हैं ।
भक्तों के भगवान राम हैं।।
योग राम औ ध्यान राम हैं ।
शनातनी के जान राम हैं।।
राम सर्वथा ‘औ’ सरबस है।
राम नाम अतिसुंदर पथ है।।
राममयी यह जगत राम हैं।
सब सद्गुण औ सत्य राम है।।
राम राम जो कहने वाले,
संतों के सद्-मत राम हैं ।
राम स्वेच्छा,नही बरबस है।
राम नाम अतिसुंदर पथ है।।
–“प्यासा”

Loading...