Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Sep 2017 · 1 min read

नारी

आज देश का बच्चा हमसे पुछे बारमंबार है।
क्यो नारी पर ही समाज मे होते अतयाचार हैं।।
जिस समाज का नारी देखो खुद करती निर्माण है।
कौन बताये उस समाज मे क्या उसका स्थान है।।
जिस भारत ने दिया नारी को देवीका सम्मान है।
उस भारत मे बिकती नारी जैसे कोई सामान है।।
भारत के इतिहास मे लक्ष्मीबाई देश की शान है।
कौन बताये उस समाज मे क्या उसका स्थान है।।
हर वह व्यक्ति जो नारी का शोषण करना चाहता है।
कयो यह उसको पता नहीं एक नारी उसकी माता है।
कैसे वह कर सकता बोलो नारी का अपमान है।
कौन बताये उस समाज मे क्या उसका स्थान है।।
संसकारों की खातिर ही तो बना ये देश महान है।
कौन बताए इन बच्चों को कया पश्चिम का ग्यान है।।
माताओं का हर गाथा मे कितना किया बखान है
कौन बताये उस समाज मे क्या उसका स्थान है।।
राम रहीम और आशाराम का फैलाया यह जाल है।
इसी की खातिर आज देश की नारी का यह हाल है।
जिस समाज मे अनपढ़ बाबा बन जाता भगवान है।।
कौन बताए उस समाज मे कया उसका सथान है

विजय बिजनौरी

Loading...