Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Aug 2017 · 1 min read

****हनुमान चिन्तन=श्रेष्ठ परिणाम****

स्वर्ण जैसी कान्ति लिए हैं मेरे हनुमान,
मन में विशाल रूप धरि के तो देखिए।।1।।
अंजनी के लाल के गाल हैं जो लाल-लाल,
उदित रवि के रंग सूँ मिलान कर देखिए ।।2।।
भृकुटी तनी-तनी सी सोहत मुखार विन्द,
राम रस की तरंग हिडोर मान देखिए ।।3।।
सुन्दर सी ग्रीवा, बसी जो कपीश अंग,
सीता राम रंग में रंगाय जो हैं देखिए ।।4।।
उर है विशाल सीता राम जी की झाँकी लिए,
बार-बार मन में हर्षाय रूप देखिए।।5।।
सुदृढ़ है बाहु, विशाल स्कन्ध अंग लगे,
पराक्रम की सीमा मन लाँघ के तो देखिए।।6।।
नख शिख रूप है अनूप, इन्द्र भी लजावते हैं,
बार बार ध्याइये, नीक परिणाम देखिए।।7।।

(मेरा लिखना मेरा इतराना ही होगा, परन्तु हनुमान जी लिखबाते हैं और मैं लिख देता हूँ, तो इसमें बुरा क्या है- प्रथम दृष्टया में अवगत करा दूँ-मैं कवि नहीं हूँ-ज्यादा विवेचना न करें)
##अभिषेक पाराशर##

Loading...