Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Aug 2017 · 1 min read

बडा ऊंचा समझते हो अपना कद नही देखा

बडा ऊंचा समझते है अपना कद नही देखा
पकड बडी ही कहते हो अपना जद नही देखा।
लगता है सरोवर को बडा हूं मै भी सागर से
मेढक है कुएं के जो गहरा नद नही देखा।
पर्वत है नाप लो ऊंचाइयां अपनी
पता चल जाएगा क्या हो अभी तक हद नही देखा।
बडो का साथ कर लो तुम कुछ सीख उनसे लो
पाप की गठरी से तौला है धर्म की आमद नही देखा।
बडी लडाइयां समझे हो मेरे और खुद के बीच
तनाव युद्ध का देखो भारत पाक सरहद नही देखा ।

विन्ध्यप्रकाश मिश्र

Loading...