Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Aug 2017 · 1 min read

गिल्लू रानी

???????
गिल्लू रानी बड़ी सयानी ,
करती वो दिनभर मनमानी।
उसकी अटखेलियां लुभाती ,
उछल कूद, फोटो खींचाती।
हमें देख फरार हो जाती ,
जैसे वो हमसे शर्माती।
दिनभर काजू पिस्ता खाती,
छुपने की वो जगह बनाती।
ऊपर नीचे दौर लगाती,
रोज़ इक करामात दिखाती।
एसी भोली शक्ल बनाती,
जिसको मै फिर भूल न पाती।
???????
-वेधा सिंह

Loading...