Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Feb 2017 · 1 min read

"मेरे चले जाने के बाद"

मेरे चले जाने के बाद थोड़ा सा गम कर लेना।
जब याद आए तुम्हें हमारी आॅखोंको नम कर लेना।।
सताया है बहुत हमने ,अब और ना सतऐंगे।
नहीं जानता है दिल मेरा,तुम बिन कैसे रह पाऐंगे।।
तन्हाईयों के सहारे जीने का दम भर लेना।
मेरे चले जाने के बाद——————-
कश्मे वादे प्यार वफा को तूने न जाना।
दिल में तेरे रहते रहे हम फिर भी न पहचाना।।
जब मैयत मेरी निकले तेरे दर से अश्कों का दरिया भर लेना।
मेरे चले जाने के बाद———————
तेरे वादों पे करके भरोसा हमें ये शिला मिला है।
लगाया जो दिल आपसे हमे दर्दे दिल मिला है।
मेरी यादों का चाॅद ना आए नजर तो अंधेरों से दोस्ती कर लेना।
मेरे चले जाने के बाद ———————-

रचयिता-इन्द्रजीत सिंह लोधी

Loading...