Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jan 2017 · 1 min read

भारत देश महान है

भारत देश महान है भाई

भारत देश महान है

यहाँ के नेता चारा चरते

आए दिन घोटाला करते

गूँगी -बहरी जनता खातिर

ये गिरधर गोपाल हैँ

भारत देश महान है भाई

भारत देश महान है

यहाँ के साधु -सन्यासी

दुर्व्यसनोँ मेँ जकड़े रहते

आशाराम सरीखे ढोँगी

आए दिन दुष्कर्म करते

जो इन पर करे भरोसा

वो मूरख नादान हैँ

भारत देश महान है भाई

भारत देश महान है

यहाँ के घूसखोर सिपाही

अपराधी से डरते हैँ

बेकसूर फरियादी को ये

जेल के अंदर करते हैँ

चंद सिक्कोँ मेँ ये अपना

बेच देते ईमान हैँ

भारत देश महान है भाई

भारत देश महान है

यहाँ की बेटियाँ अपने घर की

इज्जत बेचा करती हैँ

जीँस-टाप मेँ ब्वायफ्रेँड के संग

पार्क मेँ घूमा करती हैँ

शादी से पहले माँ बनना

ये बातेँ तो आम हैँ

भारत देश महान है भाई

भारत देश महान है

Loading...