Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Dec 2016 · 1 min read

सियासत

करे चाहे नहीं कुछ भी, बजा पर ढोल देगी ये।
मिलाकर झूठ को सच में, तराजू तोल देगी ये।।

सियासत तो सियासत है, सियासत का भरोसा क्या।
अभी बोला है कुछ इसने, अभी कुछ बोल देगी ये।।

अगर हो फायदा इसका, तो केवल कागजों में ही।
है क्या इतिहास की हस्ती, बदल भूगोल देगी ये।।

सफाई लाख दे लेकिन, भरोसा है नहीं मुझको।
हकीकत को हकीकत में, हकीकत बोल देगी ये।।

दबाने को वतन हित के, सभी मुद्दे यहाँ सुन लो।
अजानों आरती के बीच नफरत घोल देगी ये।।

प्रदीप कुमार

Loading...