शब्दों की बाजीगरी
शब्दों की
बाजीगर है
यह सारी दुनिया
तुम भी लिख रहे हो
हम भी लिख रहे हैं।
शब्दों की
मदारी है यह
सारी दुनिया
तुम भी नाच रहे हो
हम भी नाच रहे हैं।।
शब्दों की
खिलाड़ी है यह
सारी दुनिया
तुम भी खेल रहे हो
हम भी खेल रहे हैं।।
शब्दों से
अनाड़ी है यह
सारी दुनिया
तुम भी पढ़ रहे हो
हम भी पढ़ रहे हैं।।
शब्दों की
अटारी है यह
सारी दुनिया
तुम भी चढ़ रहे हो
हम भी चढ़ रहे हैं।
शब्दों की
मक्कारी है यह
सारी दुनिया
तुम भी कर रहे हो
हम भी कर रहे हैं।
सूर्यकांत