होली का आया त्योहार

होली का आया त्योहार
रँग लेकर हम भी तैयार
बजा रहे हैं ढोल मजीरा
सा रा रा रा रा जोगीरा
भाय रही सबको झंकार
होली का आया त्योहार
उड़े अबीर गुलाल गगन में
खुशियां की लहरें तन मन में
बरस रही रंगीन फुहार
होली का आया त्योहार
हुरियारों की आई टोली
चेहरे पर सबके रंगोली
छाई चारों ओर बहार
होली का आया त्योहार
मतवाले रँग घोल रहे हैं
पीछे- पीछे डोल रहे हैं
मारें पिचकारी की धार
होली का आया त्योहार
डॉ अर्चना गुप्ता
12.03.2025