श्येन दोहा गीत
श्येन दोहा गीत
19 गुरु/10लघु
श्येन दोहा गीत
मैया के दरबार में, भक्तों की अरदास।
दर्श दिखाओ आप माँ, पूरी होवे आस।।
द्वार तुम्हारे आ खड़े,बोलें हैं जयकार।
माता माता बोलते, मुख से सौ सौ बार।।
आने से माँ आपके , सब सुख आते पास।
दर्श दिखाओ आप माँ, पूरी होवे आस।।
काटो बंधन मोह के, भक्ति भाव दो दान।
राग द्वेष का नाश हो, जीना हो आसान।।
पूजा अर्चन मैं करूँ,हो खुशहाली वास ,
दर्श दिखाओ आप माँ, पूरी होवे आस।।
मैया अब अवतार लो, चाहे ये संसार।
तेरा ही है आसरा, आओ बन अंगार।
लाज बचाओ आन के, करती मैं विश्वास।
दर्श दिखाओ आप माँ, पूरी होवे आस।।
चरण लगाती माथ मैं, जोडूं दोनों हाथ।
छोटी सी है प्रार्थना, रहना मेरे साथ।।
जोत जलाऊँ भाव से, दर्शन की है प्यास।
दर्श दिखाओ आप माँ, पूरी होवे आस।।
सीमा शर्मा