Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Feb 2025 · 1 min read

"राष्ट्रीय महिला दिवस" की बधाई..!"

राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी मित्रों को हार्दिक बधाई।
भारत में हर वर्ष दिनांक 13 फ़रवरी को उक्त दिवस सरोजिनी नायडू (13 फ़रवरी1879-02 मार्च 1949) की जयन्ती पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं महिला सशक्तीकरण के लिए उनके अथक प्रयासों को सम्मानित करने हेतु मनाया जाता है।
उन्हें सादर नमनस्वरूप कतिपय पँक्तियाँ प्रस्तुत हैं-

कवियित्री, नेता मुखर,
रखा देश का मान।
गुजराती, बँगला, सहित
हिन्दी, इँगलिश ज्ञान।।

गाँधी जी की प्रेरणा,
जगा समर्पण भाव।
सत्याग्रह, या सँगठन,
थके कभी ना पाँव।।

गाँव-गाँव विचरण किया,
छोड़ी दिल पर छाप।
देशप्रेम, स्वातंत्र्य की
भर दी आशा आप।।

राज्यपाल महिला प्रथम,
ख़ूब जमाई धाक।
यू0पी0 की रक्खी सदा,
सबसे ऊंची नाक।।

अलख जगाई प्रगति की,
सब होँ एक समान।
सर्वोपरि, उर मेँ रहा
महिला का उत्थान।।

सरोजिनी जी नायडू,
विविध, वृहत आयाम।
थीँ “भारत की कोकिला”,
शत-शत उन्हें प्रणाम..!

##———-##———-##

Loading...