आडू और सेब[ पंचतंत्र की कहानी]
एक बगीचे की तुमको ,
आज सुनाऊं कहानी।
आडू और सेब की हो गई,
आपस में लड़ाई।
सबसे कौन है सुन्दर भाई- 2
कौन है सबसे ज्यादा सुंदर
इस बात पर दोनो झगड़े।
बहस बढ़ गई इतनी ज्यादा ,
देख कर सारे फल उनपर हंसें।
सबने उनको समझाया ,
फिर भी रूकी नही लड़ाई।
सबसे कौन है सुन्दर भाई
एक बूढ़ी काली बेरी ने
जाकर उनको डांटा।
खतम भी करो अब झगड़ा दोनो,
आकर उनको रोका।
ऊंचे श्वर कभी कोई न
बात है मनवा पाता।
झगड़ा करने वालों का ,
कभी भला न होता।
आपस का तुम बैर भुलाओ ,
मित्र बनो दोनो भाई।
यहां पर सब हैं सुन्दर भाई
सब मिलकर रहेंगे भाई
बुद्धिमान जो लोग है होते ,
आपस में नही झगड़ते।
सोच समझकर बात हैं करते
किसी का दिल नही दुखाते।
शांत,सरल और सहज जो रहते
जग में उनकी ही होती बड़ाई।
सबको बात समझ तब आई,
फिर कभी न हुई लड़ाई
रुबी चेतन शुक्ला
अलीगंज
लखनऊ