Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Apr 2024 · 1 min read

सत्य एक श्री राम

क्यों होता हैरान मानव
खोज रहा क्यों सत्य तू
तुझ में मुझ में हर प्राणी में
पहचान ले अब सत्य तू
दूर नहीं है सत्य तुझसे
सत्य बसा है पास तेरे
भ्रमित होकर खोज रहा
ज्यों पास नहीं तेरे मेरे
सत्य है जनम सत्य ही मरना
सत्य ही दाता सत्य विधाता
सत्य प्रेम है सत्य घृणा है
सत्य राम से सबका नाता
सत्य है ईश्वर सत्य सनातन
सत्य है पूजा सत्य संकीर्तन
सत्य है जीव सत्य अविनाशी
सत्य संकल्प से चलता जीवन
सत्य खोज मत करना बाहर
सत्य बसा है हृदय तुम्हारे
सत्य धर्म है सत्य कर्म है
जीवन मृत्यु दो नदी किनारे
सत्य प्रवाह की बहती धारा
जिन्दगी चलती सत्य सहारे
अंतर मन में खोज करे हम
सत्य एक श्री राम हैं प्यारे।

राजेश कौरव सुमित्र

Loading...