Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Feb 2024 · 2 min read

अधूरी दास्तान

प्रेम प्रसंग का परिणाम देखो, सफल वही प्रेम जिसमें सम्मान रहे।
नित्य समर्पण की मांग करतीं, समस्त मर्यादाओं का भी भान रहे।
किसी के लिए ईश्वर की आस्था, किसी के लिए खेल व नादानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

वन में राजा दशरथ के बाण से, भूलवश मारा गया था श्रवण बेटा।
पुत्र विरह में राजा दशरथ भी, क्रंदन करते हुए मृत्यु शैय्या पे लेटा।
प्राणी गलतियों का पुतला है या गलतियों का एक पुतला प्राणी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

धृतराष्ट्र की नेत्र हीनता के लिए, गांधारी ने भी वही हाल किया था।
द्रौपदी ने मां कुंती के आदेशों पे, स्वयं पांचाली का रूप लिया था।
एक प्रेम के रूप में हर्ष पा जाए, दूजे की आँखों से बहता पानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

जब श्रीराम बनवास गए, तो लखन-भरत का प्रेम अधूरा रह गया।
उर्मिला की चिरकाल निद्रा, माण्डवी का त्याग सत्य पूरा कह गया।
जिन्होंने ये सच्चाई नहीं सुनी, उनकी पीढ़ी तो सच में अनजानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

सीता हरण से रघुवर हुए दुखी, राम विरह में सीता भी दुःख भोगे।
सिया के मोह में रावण फंसा, कैसे मंदोदरी भटके रावण को रोके?
कभी हालातों का अनन्त साथ है, तो कभी नियति की मनमानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

कृष्ण के प्रेम में भक्तिन मीरा, समाज के सारे दोषों से लड़ गई थी।
कौरव सभा में द्रौपदी बनकर, कृष्ण के भक्ति पथ पर पड़ गई थी।
जो मीरा और द्रौपदी में मिलें, वो दंत-कथाएं तो जानी-पहचानी हैं।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

भले प्रेम के रूप व स्वरूप अनेक, किंतु छिपे भाव सब एक ही हैं।
राम और श्याम हैं बस नाम अलग, प्रेम में सभी स्वभाव एक ही हैं।
प्रीत भी ईश्वर की इच्छा से चले, वही तो शृंगार के रस का दानी है।
सुनो! इस प्रेम को पूजने वालों, मैंने एक अधूरी दास्तान सुनानी है।

4 Likes · 231 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
View all

You may also like these posts

Year is not what gives us happiness. It's us who decide to b
Year is not what gives us happiness. It's us who decide to b
Saransh Singh 'Priyam'
अन्याय हो रहा यहाॅं, घोर अन्याय...
अन्याय हो रहा यहाॅं, घोर अन्याय...
Ajit Kumar "Karn"
"समाज विरोधी कृत्य कर रहे हैं ll
पूर्वार्थ
आओ जलाएं
आओ जलाएं
भगवती पारीक 'मनु'
वार
वार
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
आसूंओं की है सदा, अपनी ही दास्तान।
आसूंओं की है सदा, अपनी ही दास्तान।
संजय निराला
मुक्तक
मुक्तक
प्रीतम श्रावस्तवी
दर्द कहूं कैसे
दर्द कहूं कैसे
Er.Navaneet R Shandily
सत्य चला ....
सत्य चला ....
संजीवनी गुप्ता
कविता
कविता
Pushpraj devhare
इंतज़ार
इंतज़ार
पूनम 'समर्थ' (आगाज ए दिल)
যুঁজ দিওঁ আহক
যুঁজ দিওঁ আহক
Otteri Selvakumar
डॉ. दीपक मेवाती की पुस्तक 'बड़ा बेचैन-सा हूँ मैं' का द्वितीय संस्करण प्रकाशित.
डॉ. दीपक मेवाती की पुस्तक 'बड़ा बेचैन-सा हूँ मैं' का द्वितीय संस्करण प्रकाशित.
डॉ. दीपक मेवाती
बढ़ता कदम बढ़ाता भारत
बढ़ता कदम बढ़ाता भारत
AMRESH KUMAR VERMA
हर लम्हे में
हर लम्हे में
Sangeeta Beniwal
कुर्सी
कुर्सी
Bodhisatva kastooriya
पतंग को हवा की दिशा में उड़ाओगे तो बहुत दूर तक जाएगी नहीं तो
पतंग को हवा की दिशा में उड़ाओगे तो बहुत दूर तक जाएगी नहीं तो
Rj Anand Prajapati
जो रास्ते हमें चलना सीखाते हैं
जो रास्ते हमें चलना सीखाते हैं
दीपक बवेजा सरल
बुरा लगे तो मेरी बहन माफ करना
बुरा लगे तो मेरी बहन माफ करना
Rituraj shivem verma
सफर पर है आज का दिन
सफर पर है आज का दिन
Sonit Parjapati
खिलेंगे फूल राहों में
खिलेंगे फूल राहों में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Rekha Drolia
4782.*पूर्णिका*
4782.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
2.नियत या  नियती
2.नियत या  नियती
Lalni Bhardwaj
क्या कहें कितना प्यार करते हैं
क्या कहें कितना प्यार करते हैं
Dr fauzia Naseem shad
"उम्र"
Dr. Kishan tandon kranti
*कभी लगता है जैसे धर्म, सद्गुण का खजाना है (हिंदी गजल/गीतिका
*कभी लगता है जैसे धर्म, सद्गुण का खजाना है (हिंदी गजल/गीतिका
Ravi Prakash
जिस देश में लोग संत बनकर बलात्कार कर सकते है
जिस देश में लोग संत बनकर बलात्कार कर सकते है
शेखर सिंह
हिरनी जैसी जब चले ,
हिरनी जैसी जब चले ,
sushil sarna
यमुना करती तो रो कर गुहार ,
यमुना करती तो रो कर गुहार ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
Loading...