Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Jan 2024 · 1 min read

Can I hold your hand- एक खूबसूरत एहसास

सब दर्द भुलाकर भी इंसान को जीना है
क्या काम है नदियों का ? बस आँसू पीना है,
हँसते हँसते जग से हर पीर छुपानी है।
ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है।
नदी की रुकती बहती धारों को मुग्ध भाव से निहारते शेखर के होंठों पर अनायास ही एक गीत
उभर रहा था। उसने महसूस किया कितना साम्य था इस गीत और उसकी जीवन यात्रा में।
इधर वैशाली के घर की खिड़की का पर्दा सरका कर अहमदाबाद शहर का नजारा देखने को व्याकुल थी पाखी की आँखें। पाँच वर्षों के लंबे अंतराल को पार करके आज वह पहुंची थी उसी शहर में जो उसके लिए अजनबी होकर भी अपना था। इधर river front पर भीड़ को चीरती हुई एक जानी पहचानी आवाज ने शेखर को स्मृति के झरोखों से जैसे बाहर ही खींच लिया। अरे! शेखर ? तुम यहाँ?
आखिर वो कंठस्वर किसका था जिसने शेखर के दिल में दबी चिंगारियों को हवा दी थी। जानने के लिए जरूर देखिए प्यार की ऐसी अद्भुत कहानी जो याद रहेगी आपको बरसों जुबानी।
दिल और दिमाग को मंत्रमुग्ध कर देने वाली इस audio series को जरूर एक बार सुनकर देखें और
तब जाकर ही channel subscribe करें।
An audio series directed and produced by majority of visually challenged and a few sighted supporting friends.
https://youtu.be/dib6wgO4j68?si=zyafOkcEePkjWEax
Connecting Dreams youtube channel presents Can I hold your hand- A beautiful love story fighting against social evils such as dowry and promoting widow remarriage.

Loading...