Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jun 2023 · 1 min read

गर्मी की छुट्टियां

गर्मी की छुट्टी लगते ही ,
बच्चों का मन निखर गया।
मानो सारा आसमान ही,
पुष्प गंध सा बिखर गया।।1।।

अब कक्षा का बोझ नहीं,
कुछ दिन का आराम मिला।
मिलते ही अवकाश सूचना,
बच्चों के मन पुष्प खिला।।2।।

अब बच्चे खुशी खुशी हो,
नाना नानी के घर जायेंगे।
आम खटाई और दुधमलाई
सब बड़े चाव से खायेंगे।।3।।

कक्षा लेखन गृहकार्य सब,
कुछ दिन हुआ पुराना सा।
देखा जब नानी का आंगन,
सबकुछ लगा सुहाना सा।।4।।

स्वरचित कविता
तरुण सिंह पवार

Loading...