मुक्तक – डी के निवातिया
दिन /दिनांक – २८ जनवरी, २०२५
विद्या – मुक्तक
विषय – प्रेम
मात्रा भार – १२२२ X ४
*** *** ***
सिवा तेरे किसी से ना निगाहें हम मिलाएंगे,
ख़ुशी या ग़म सभी तुझ संग मिलकर हम बिताएंगे !
कसम खाई है छोड़ेंगे कभी ना साथ तेरा हम,
मुहब्बत की सनम तुमसे उसे ताउम्र निभाएंगे !!
!
डी के निवातिया