Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 May 2023 · 1 min read

प्यार

प्यार लिखता है
अनमोल
कविता।
प्यार सिखाता है
निश्छल
समर्पण।
प्यार से उपजती
आर्द्र
करूणा।
प्यार से निकलते
पवित्र
प्रार्थना स्वर।
प्यार से मिलता
साकार
ईश्वर।
प्यार से होती
मुग्ध
सम्पूर्ण सृष्टि।
इसलिए करो
सिर्फ प्यार और
प्यार की वृष्टि।
—प्रतिभा आर्य
अलवर (राजस्थान)

Loading...