Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Sep 2023 · 1 min read

दिन में रात

:::दिन में रात:::
(बुधवार, 06 सितम्बर 2023)

अभी तजुर्बा नया नया है,
लड़कपन बातों से दिख रहा है।
अजीब बेतुकापन है यारों
दिन में रात की बात लिख रहा है।।

रात है
तो-
राहत है।
नींद है,
सपने हैं,
जिंदगी है,
सुकून है।
आनंद से भरा
जीने का जुनून है।
रात है
तो-
राहत है।।

पहेलियों बुझा रहा है,
ख्यालात लिख रहा है।
अजीब बेतुकापन है यारों
दिन में रात की बात लिख रहा है।।

©सुनील सैनी “सीना”
राम नगर, रोहतक रोड़, जीन्द(हरियाणा)

Loading...