Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Nov 2022 · 2 min read

करना है, मतदान हमको

करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
माता सुन लो, सुन लो बहना।
पांच साल में फिर मत कहना।
लालच में तुम कभी ना बहना।
वोट हमारा अमूल्य गहना।
सब कर लो पहचान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
यह मत समझो एक वोट है।
चुनो न नेता, जिस में खोट है।
बहाना अब न कोई चलेगा।
वोटिंग को हर कोई चलेगा।
बिना वोट न काम चलेगा।
वोट है, लोकतंत्र की जान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
भाई भाभी चाची ताई,
आसपास के सुन लो भाई।
किसान बाबू और हलवाई।
जो हमारी बात सुने ना,
ऐसा नेता कभी चुनो ना।
मेरी बात लो मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
सच्चाई रखे, ईमानदार हो।
कर्तव्यो का समझे सार वो।
जनता इसकी न शिकार हो।
शिक्षा को माने आधार वो।
कार्यों के बल पर ही पाए,
वो गैरों से मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
ऊंच-नीच न भेदभाव रखें।
जात पात न ईर्ष्या भाव।
वोट की कीमत जानो भईया।
पांच साल का रखो हिसाब।
बोओगे जैसा वैसा फलेगा।
बनेगा देश तभी महान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
अपना नेता, खुद ही चुनोगे।
अपना भविष्य खुद ही बुनोगे।
वोट की ताकत जब समझोगे।
सोच समझकर वोटिंग करोगे।
पांच साल न उल्लू बनोगे।
रखना सोच समझकर ध्यान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
संविधान को मानकर चलें।
महापुरुषों को कभी ना भूले।
शासन प्रशासन सख्त वो रखे।
जनता को वो त्रस्त ना रखें।
गलत को सही ना बतलाए।
ऐसा चुनो विद्वान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
अपना नेता हम ही चुनते।
अपने लिए हम पिंजड़ा बुनते।
भविष्य में ना हो
विनाश।
अच्छा बुरा हमारे हाथ।
सबसे ज्यादा किससे आस।
जो रखे तुम्हारा मान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।
हर हाल में देना वोट।
मचलो ना तुम देखकर नोट।
मैं भी अगर रखता हूं, खोट।
तो मुझको भी क्यों देते वोट।
ऐसी ही तुम सोच रखोगे,
पकड़ो आज से कान।
करना है, मतदान हमको, करना है, मतदान।

शिक्षक नाम -दुष्यन्त कुमार (स० अ ०)
ग्राम- तरारा
ब्लॉक – हसनपुर
जिला-अमरोहा
मो.न.-9568140365

Loading...