Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Oct 2022 · 2 min read

क्या रखा है, वार (युद्ध) में?

मानव मानव का दुश्मन हुआ,
मैं तुमको आज बताता हूं।
रक्त पिचास क्यों बने हुए तुम,
मैं तुमको समझाता हूं।
युद्ध नहीं बुद्ध की नीति,
अभी आज अपना लो तुम।
जैसा करोगे वैसा मिलेगा,
याद रखो संसार में।
क्या रखा है, वार में?
यह बार-बार क्यों होते वार?
जरूरत है, तुम करो सुधार ।
कुछ हम सुधरें कुछ तुम सुधरो,
शांति से खोजो हल क्या है?
आज का ध्यान भी तुम रखना,
सोचो तुम्हारा कल क्या है?
तहस-नहस निराशा चीखें,
मिलेंगी इस संसार में।
क्या रखा है, वार में?
भूल गए हिरोशिमा क्यों?,
नागासाकी याद नहीं।
अमेरिका की चालाकी का,
तुमको क्यों आभास नहीं?
दूर खड़ा रहता है, खुद तो,
आपस में चलवाता है।
तुमको तो हानि ही मिलती,
खुद तो लाभ उठाता है।
दादागिरी न चलेगी लम्बी,
सुधार कर व्यवहार में।
क्या रखा है, वार में?
किसी की बीवी- बच्चे बिछड़े,
किसी का सर्वनाश हुआ।
चीख-पुकार से आंगन गूंजे,
मार्ग लथपथ लाल हुआ।
बेचैनी निराशा हताशा चीखें,
किसी का पारावार नहीं।
शांति से सुलझा लो मसला,
क्या रखा हथियार में।
क्या रखा है, वार में?
झकझोर दिया, कुछ तोड़ दिया,
कुछ अपनों ने ही छोड़ दिया।
तबाही लहूलुहान लाशें हाहाकार,
निर्दोष क्यों हो रहे शिकार ?
गलती क्या है? इनकी यार।
तहस-नहस प्रलय का दृश्य,
आंखों में आंसू लाता है।
देखो कैसा लहू बह रहा नर के कारोबार में,
क्या रखा है, वार में?
हथियारों की होड़ ने,
रुला दिया इस मोड़ ने।
थर्ड वार की वारी क्यों?
ऐसी भी लाचारी क्यों?
लपटों से क्या डर नहीं लगता?
मन तुम्हारा कृन्दन नहीं करता।
शांति का फैलाओ संदेश,
सब कुछ मिलेगा प्यार में।
क्या रखा है, वार में?
दोस्त बदल जाते हैं, अक्सर,
पड़ोसी फिर भी बेहतर है।
नाटो,ईयू से अच्छा,
रूस ही उसका घर है।
अंधकार में परछाई भी,
साथ हमारा नहीं देती।
कैसे करूं नाटो पर विश्वास,
दिख रहा थर्ड वार में।
क्या रखा है, वार में?
मिलजुलकर सब रहे देश,
बदलो अपना छदम वेश।
शांति चमन अमन प्यार,
जीवन मे अपना लो यार।
होड़-तोड़,विध्वंश विनाश,
पूर्व में डालो प्रकाश।
युद्ध से कभी भला हुआ नही,
बात कहूँ मैं सार में।
क्या रखा है, वार में?
दुष्यन्त कुमार की है,यह आशा,
बदलो युद्ध की तुम परिभाषा।
युद्ध नही हमे बुद्ध चाहिए।
दलाल चाटुकार नही चाहिए।
चेहरों पर मुस्कान चाहिए।
झूठा न प्रचार चाहिए।
मानवता का सार चाहिए।
कहता संक्षिप्त सार मैं।
क्या रखा है, वार में?

7 Likes · 241 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dushyant Kumar
View all

You may also like these posts

ध्वनि प्रतिध्वनि
ध्वनि प्रतिध्वनि
Juhi Grover
* थके पथिक को *
* थके पथिक को *
surenderpal vaidya
कविता की मुस्कान
कविता की मुस्कान
Rambali Mishra
अज़िय्यत-ए-इंतहा में शायद कोई मुस्कुराता नहीं,
अज़िय्यत-ए-इंतहा में शायद कोई मुस्कुराता नहीं,
Shikha Mishra
यू-टर्न
यू-टर्न
Shreedhar
दोहा पंचक. . . . कर्म
दोहा पंचक. . . . कर्म
sushil sarna
"प्रयास"
Rati Raj
नारी
नारी
Sarla Sarla Singh "Snigdha "
मोहब्बत पलों में साँसें लेती है, और सजाएं सदियों को मिल जाती है।
मोहब्बत पलों में साँसें लेती है, और सजाएं सदियों को मिल जाती है।
Manisha Manjari
लोगो समझना चाहिए
लोगो समझना चाहिए
शेखर सिंह
जन्मदिन का तोहफा**
जन्मदिन का तोहफा**
Bindesh kumar jha
किण गुनाह रै कारणै, पल-पल पारख लेय।
किण गुनाह रै कारणै, पल-पल पारख लेय।
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
मेरी खुशियों की दिवाली हो तुम।
मेरी खुशियों की दिवाली हो तुम।
Rj Anand Prajapati
हाहाकार
हाहाकार
Dr.Pratibha Prakash
युद्ध नहीं अब शांति चाहिए
युद्ध नहीं अब शांति चाहिए
लक्ष्मी सिंह
'प्यासा'कुंडलिया(Vijay Kumar Pandey' pyasa'
'प्यासा'कुंडलिया(Vijay Kumar Pandey' pyasa'
Vijay kumar Pandey
घर और घर की याद
घर और घर की याद
डॉ० रोहित कौशिक
कविता (हमारी बेडि़यां)
कविता (हमारी बेडि़यां)
Mangu singh
बाघ संरक्षण
बाघ संरक्षण
Neeraj Kumar Agarwal
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
" गलती "
Dr. Kishan tandon kranti
सपना
सपना
Chaahat
*आओ फिर से याद करें हम, भारत के इतिहास को (हिंदी गजल)*
*आओ फिर से याद करें हम, भारत के इतिहास को (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
3749.💐 *पूर्णिका* 💐
3749.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
रंगों में रंग जाओ,तब तो होली है
रंगों में रंग जाओ,तब तो होली है
Shweta Soni
डमरू घनाक्षरी
डमरू घनाक्षरी
seema sharma
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
कहने से हो जाता विकास, हाल यह अब नहीं होता
कहने से हो जाता विकास, हाल यह अब नहीं होता
gurudeenverma198
प्यार है इक अहसास
प्यार है इक अहसास
Vibha Jain
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
Loading...