Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Aug 2022 · 2 min read

राष्ट्रमंडल खेल- 2022

कामनवेल्थ- 2022 खेलों का महोत्सव समाप्त हो गया है। दुनिया भर के खिलाड़ी ने अपने अपने देशों का नाम रौशन किया। पिछले कुछ सालों से हमारा देश भारत भी खेल जगत में धीरे-धीरे एक नई उपलब्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। सन् 2010 में राष्ट्रमंडल खेल भारत में आयोजित हुई थे। इस आयोजन के बाद से भारत में खेलों के प्रति एक नई ऊर्जा देखने को मिली थी। जिसका फायदा उसके बाद से हुए खेलों के महाकुंभ में देखने को मिल रहा है। ‌ एक वक्त हुआ करता था, जब भारत पदक तालिका में बहुत पीछे रहता था या फिर पदक ही नहीं जीत पाता था और आज राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टॉप-5 पदक विजेताओं की सूची में शामिल है।

भारत में पिछले 10-12 सालों में खेलों के प्रति एक सकारात्मक सोच आयी है। सन् 2007 में t-20 और 2011 ODI में भारत ने क्रिकेट में विश्व कप जीता था। जिसके बाद से आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग होता आ रहा है। जिसे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल कहते हैं। आईपीएल के जरिए देश के कई युवाओं को अपना कैरियर बनाने का मौका मिला है। भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बराबर है जबकि चीन ओलंपिक सहित अन्य खेलों के महाकुंभ में भारत से कई गुना आगे हैं। भारत में खेल को लेकर कुछ साल पहले तक एक सकारात्मक सोच नहीं थी, जो आज है। आज भी भारत में खिलाड़ी के पेशे को बहुत ही महंगा पेशा माना जाता है। भारत में आज भी जिला स्तर पर खेल मैदान उपलब्ध नहीं है, ग्रामीण स्तर की तो बात छोड़ ही दीजिए। इतना ही नहीं बल्कि भारतीय समाज में एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है- “पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब”।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं के साथ सराहा जा रहा है। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जो दम दिखाया है, वह काबिले तारीफ रहा है। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसा लगता है कि राष्ट्रमंडल खेल-2022 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से देश के युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षित बढ़ेगा और इसका आने वाले समय में देश को फायदा होगा। आशा करते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन से अब धीरे-धीरे भारतीय समाज में खेलों के प्रति एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और इसका परिणाम आने वाले ओलंपिक और अन्य खेलों के महाकुंभ में देखने को मिलेगा। बर्मिंघम कॉमन वेल्थ गेम- 2022 में भारत के लिए खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। जिन खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से देश का तिरंगा लहराया उन सभी खिलाड़ियों को समस्त देशवासियों की ओर से सलाम और आशीर्वाद।

दीपक कोहली

400 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

शाम
शाम
Dr.Pratibha Prakash
जैसे जैसे हम स्थिरता की ओर बढ़ने लगते हैं हम वैसे ही शांत हो
जैसे जैसे हम स्थिरता की ओर बढ़ने लगते हैं हम वैसे ही शांत हो
Ravikesh Jha
वगिया है पुरखों की याद🙏
वगिया है पुरखों की याद🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
श्रंगार
श्रंगार
Vipin Jain
"कर्म और भाग्य"
Dr. Kishan tandon kranti
गुब्बारे वाले बाबा
गुब्बारे वाले बाबा
Sagar Yadav Zakhmi
- शेर -
- शेर -
bharat gehlot
4231.💐 *पूर्णिका* 💐
4231.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
दिल का दर्द
दिल का दर्द
Dipak Kumar "Girja"
नया साल लेके आए
नया साल लेके आए
Dr fauzia Naseem shad
जब कोई हो पानी के बिन……….
जब कोई हो पानी के बिन……….
shabina. Naaz
कृष्ण कुंवर ने लिया अवतरण
कृष्ण कुंवर ने लिया अवतरण
राधेश्याम "रागी"
बनवा लो लाइसेंस
बनवा लो लाइसेंस
ललकार भारद्वाज
एक बार हीं
एक बार हीं
Shweta Soni
यहां ज्यादा की जरूरत नहीं
यहां ज्यादा की जरूरत नहीं
Swami Ganganiya
ग़ज़ल _ मुझे भी दे दो , गुलाब जामुन ,
ग़ज़ल _ मुझे भी दे दो , गुलाब जामुन ,
Neelofar Khan
सच्चे प्रेमी कहलाते हैं
सच्चे प्रेमी कहलाते हैं
महेश चन्द्र त्रिपाठी
गुरु
गुरु
Dr. Bharati Varma Bourai
एक ग़ज़ल
एक ग़ज़ल
Kshma Urmila
लो ना यार
लो ना यार
RAMESH Kumar
मुझे इश्क है तुझसे ये किसी से छुपा नहीं
मुझे इश्क है तुझसे ये किसी से छुपा नहीं
Jyoti Roshni
छन्द सरसी: *जिनका कुशल प्रबन्ध*
छन्द सरसी: *जिनका कुशल प्रबन्ध*
Ashwani Kumar
🙅दूसरा फलू🙅
🙅दूसरा फलू🙅
*प्रणय प्रभात*
हजारों से बात बिगड़ी थी...
हजारों से बात बिगड़ी थी...
Vishal Prajapati
देश- विरोधी तत्व
देश- विरोधी तत्व
लक्ष्मी सिंह
हरे हैं ज़ख़्म सारे सब्र थोड़ा और कर ले दिल
हरे हैं ज़ख़्म सारे सब्र थोड़ा और कर ले दिल
Meenakshi Masoom
हर दिन एक नई दुनिया का, दीदार होता यहां।
हर दिन एक नई दुनिया का, दीदार होता यहां।
Manisha Manjari
यथार्थ
यथार्थ
Dr. Rajeev Jain
#वर_दक्षिण (दहेज)
#वर_दक्षिण (दहेज)
संजीव शुक्ल 'सचिन'
*पाओ दुर्लभ ब्रह्म को, बंधु लगाकर ध्यान (कुंडलिया)*
*पाओ दुर्लभ ब्रह्म को, बंधु लगाकर ध्यान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
Loading...