Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Apr 2022 · 4 min read

शृंगार छंद और विधाएँ

शृंगार छंद “विधान”
शृंगार छंद बहुत ही मधुर लय का 16 मात्रा का चार चरण का छंद है। तुक दो दो चरण में या चारो चरण में होती है , | इसकी मात्रा बाँट 3 – 2 – 8 – 3 (ताल) है। प्रारंभ के त्रिकल के तीनों रूप मान्य है जबकि अंत का त्रिकल केवल दीर्घ और लघु (21) होना चाहिए। द्विकल 1 1 या 2 हो सकता है। अठकल के नियम जैसे प्रथम और पंचम मात्रा पर शब्द का समाप्त न होना, 1 से 4 तथा 5 से 8 मात्रा में पूरित जगण का न होना और अठकल का अंत द्विकल से होना मान्य हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

इस छंद में आप – मूलछंद , मुक्तक , गीतिका , गीत लिख सकते है कुछ उदाहरण मैं ( सुभाष सिंघई ) प्रस्तुत कर रहा हूँ

( दो दो चरण तुकांत – उत्तम )

हमारे भगवन् है अतिवीर |
हरें जो जन जन की सब पीर ||
सियापति रघुकुल है पहचान |
रखें जो भक्तो का सम्मान ||

पूजता मंंदिर में साकार |
राम को मानू मैं आधार ||
जानता लीला अपरम्पार |
जगत में राम नाम उपचार ||

सुना है बजरंगी का काम |
बने थे सब कुछ जिनके राम ||
बचाए लछमन जी के प्राण |
हुआ था रण में तब कल्याण ||

( चारों चरण सम तुकांत- सर्वोत्तम)

आचरण जिनकी है पहचान |
चरण रज पावन है प्रतिमान ||
शरण भी प्रभुवर की है शान |
करे जन सुबह शाम गुण गान ||

दीन की कभी न पूछो जात |
बना वह सेवक है दिन रात |
सहे वह सबके अब आघात |
हाथ में रखता हरदम मात ||
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
श्रृंङ्गार छंद ( मुक्तक)

जगत के पालक हैं श्री राम |
बनाते भक्तों के सब काम |
‘सुभाषा जिनका पूरा दास ~
शरण में करता है विश्राम |

लखें जब गोरी का शृंगार |
सभी के दिल में चुभे कटार |
चमकते घूँघट से जब नैन ~
हिलोरे लेता मन में प्यार |
~~~~~~~~~~~~~~~~~
छंद शृंङ्गार

उठे जब पायल की झंकार |
हँसी की लगती वहाँ फुहार |
देखते गोरी का श्रृंङ्गार |
सभी के बजते वीणा तार |

लोग भी जुड़कर करते भीड़ |
बना घर गोरी का है नीड़ |
गए सब गोरी को दिल हार |
नहीं अब दिखता है उपचार |

देखते नथनी न्यारी आज |
लगे अब गोरी को भी लाज |
झूलता पड़ा गले का हार |
झुकाने ग्रीवा को तैयार |

दमकता सूरज वहाँ विराट,|
लगी है बिंदी जहाँ ललाट |
‌’सुभाषा’ खोज रहा उपचार |
लगी है दिल में जहाँ कटार |

नैन भी गोरी के अनमोल |
फूल~से लगते उसके बोल |
करे सब गोरी से मनुहार |
चाहते गोरी से सब प्यार |
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
शृंगार छंद
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं

आपकी जय‌ करता हनुमान |
राम के सेवक तुम ‌बलवान ||
विनय हम सब करते है आज |
भारती माँ की रखना लाज ||

लुटेरे लूटे हिंदुस्तान |
बने है कुर्सी पर श्रीमान ||
लगे है घपलो के अम्बार |
देश का होता नहीं सुधार ||

अखरते कुछ को है श्रीराम |
करें वह भक्तों को बदनाम ||
जुबाँ से फैलाते उन्माद |
वतन को करते है वर्बाद ||

देश में फैलाते जो रार |
बनाकर लंका देते खार ||
पूँछ से फिर से करो कमाल |
विनय यह सुनो अंजनी लाल ||
~~~

शृंगार छंद
रामनवमी पर सभी के लिए मंगलकामनाएं

रहे है सदा सहायी राम |
बनाते जग में सबके काम ||
सियापति रघुकुल है पहचान |
भक्तजन करते मन से गान ||

राम नवमी प्यारी है आज |
रखेगें प्रभुवर सबकी लाज ||
सनातन से हम रखते ज्ञान |
रामजी सबके है भगवान ||

नवम् तिथि आज हुई साकार |
रामजी सुखद लिया अवतार ||
जगत में राम नाम उपचार |
‘सुभाषा समझा है यह सार ||

राम से सभी रखो पहचान |
चरण रज पावन है प्रतिमान ||
करे जो सबह शाम गुणगान |
रखेगें प्रभुवर उसकी शान |

दीन की सुनते है प्रभु बात |
न्याय की रखते है वह जात ||
हर्ष से होता आज. विभोर |
देखता अब तो प्रभु की ओर ||

नेत्र की पीड़ा है अब दूर |
राम की कृपा रही भरपूर ||
छंद पर करूँ निरंतर काम |
चाहते मेरे प्रभुवर. राम ||

श्रीराम जी के चरणों में शत शत नमन

सुभाष सिंघई
~~~~~
शृंगार छंद में एक शृंगार गीत

लगा है गोरी का दरबार |
देखते सब उसका शृंगार ||
खिली है ,धवल कुमुदिनी आज |
भ्रमर सब खोल. रहे है राज ||

भरे है हाला से दो नैन |
नशा खुद करता सबको सैन ||
गजब है काजल की अब रेख |
कटारी लगती उसको देख ||

उमड़ता मन में सबके प्यार |
लगा है गोरी ~~~~~~~||

नथनियाँ करती खूब कमाल |
उदित ज्यो सूरज होता लाल ||
कर्ण पर झुमके लगते फूल |
उगे ज्यो सरवर के हो कूल ||

बजे है मन वीणा के तार |
लगा है गोरी ~~~~~~~||

गाल के तिल पर भी है ध्यान |
करे वह योवन का रस पान ||
मची है गोरी की अब धूम |
रहे सब उसको लखकर झूम ||

सुभाषा”करता है मनुहार |
लगा है गोरी ~~~~~~~||
~~~~~
गीत ( आधार छंद श्रृंङ्गार)

आज हम क्या लिख दे अविराम , बताओ हे मेरे घन श्याम | (मुखड़ा)
करूँ मैं पूजा आठों याम , आपकी सेवा मेरा धाम ||(टेक)

हमारे भगवन् ‌तुम अतिवीर ,हरण भी करते जन की पीर |(अंतरा)
यशोदा नंदन है पहचान ,भक्त सब. करते हैं गुणगान ||
सभा में किया द्रोपदी काम , बचाई लाज वहाँ अविराम | (पूरक)
करूँ मैं पूजा आठों याम , आपकी सेवा मेरा धाम ||टेक

पूजता मंंदिर में साकार , आपको मानूँ मैं आधार ||(अंतरा)
जानता लीला अपरम्पार , जगत में कृष्ण नाम उपचार ||
जगत के पालक हो घन श्याम , बनाते भक्तों के सब काम |(पूरक)
करूँ मैं पूजा आठों याम , आपकी सेवा मेरा धाम ||(टेक)

कृपा ही बनी हुई. पहचान | चरण रज पावन है प्रतिमान ||(अंतरा)
सुदामा रखी आपने शान | करे जन सुबह शाम गुण गान ||
‘सुभाषा लेना प्रभुवर थाम ~ शरण में देना अब विश्राम |(पूरक)
करूँ मैं पूजा आठों याम , आपकी सेवा मेरा धाम ||(टेक)

आलेख व उदाहरण ~ #सुभाष_सिंघई , एम. ए. हिंदी साहित्य , दर्शन शास्त्र , निवासी जतारा ( टीकमगढ़ ) म० प्र०

आलेख- सरल सहज भाव शब्दों से छंद को समझाने का प्रयास किया है , वर्तनी व कहीं मात्रा दोष, व अन्य विधान सम्मत दोष हो, तो परिमार्जन करके ग्राह करें |

Language: Hindi
Tag: लेख
2351 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

😟 काश ! इन पंक्तियों में आवाज़ होती 😟
😟 काश ! इन पंक्तियों में आवाज़ होती 😟
Shivkumar barman
हमें अपने जीवन के हर गतिविधि को जानना होगा,
हमें अपने जीवन के हर गतिविधि को जानना होगा,
Ravikesh Jha
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
शिद्दत से की गई मोहब्बत
शिद्दत से की गई मोहब्बत
Harminder Kaur
* भावना स्नेह की *
* भावना स्नेह की *
surenderpal vaidya
“विश्वास”
“विश्वास”
Neeraj kumar Soni
जब तक देती थी गाय दूध।
जब तक देती थी गाय दूध।
Rj Anand Prajapati
वो इल्जाम पर इल्जाम, लगाने का हुनर रखते हैं।
वो इल्जाम पर इल्जाम, लगाने का हुनर रखते हैं।
श्याम सांवरा
“तड़कता -फड़कता AMC CENTRE LUCKNOW का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम” (संस्मरण 1973)
“तड़कता -फड़कता AMC CENTRE LUCKNOW का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम” (संस्मरण 1973)
DrLakshman Jha Parimal
जेठ कि भरी दोपहरी
जेठ कि भरी दोपहरी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
तेरे चेहरे की मुस्कान है मेरी पहचान,
तेरे चेहरे की मुस्कान है मेरी पहचान,
Kanchan Alok Malu
4154.💐 *पूर्णिका* 💐
4154.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
Aarti sirsat
सूक्तियाँ
सूक्तियाँ
Shyam Sundar Subramanian
कर शरारत इश्क़ में जादू चलाया आपने ।
कर शरारत इश्क़ में जादू चलाया आपने ।
Jyoti Shrivastava(ज्योटी श्रीवास्तव)
ग़ज़ल _ मंज़िलों की हर ख़बर हो ये ज़रूरी तो नहीं ।
ग़ज़ल _ मंज़िलों की हर ख़बर हो ये ज़रूरी तो नहीं ।
Neelofar Khan
मां शारदे वंदना
मां शारदे वंदना
Neeraj Kumar Agarwal
*दादी की बहादुरी(कहानी)*
*दादी की बहादुरी(कहानी)*
Dushyant Kumar
मौलिक विचार
मौलिक विचार
डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि'
"कुमार्य "
Shakuntla Agarwal
मुक्तक - वक़्त
मुक्तक - वक़्त
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
साथ अधूरा
साथ अधूरा
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
प्रेम
प्रेम
विशाल शुक्ल
"वो दौर गया साहब, जब एक चावल टटोल कर पूरी हांडी के चावलों की
*प्रणय प्रभात*
लगते नये हो
लगते नये हो
Laxmi Narayan Gupta
प्यारा भारत
प्यारा भारत
Chitra Bisht
न रोको यूँ हवाओं को...
न रोको यूँ हवाओं को...
Sunil Suman
गाँधी के उपदेश को, कब समझेंगे लोग ।
गाँधी के उपदेश को, कब समझेंगे लोग ।
sushil sarna
Real smile.
Real smile.
Priya princess panwar
Loading...