Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Dec 2021 · 1 min read

जिला बदर हो गए।

भैया आज हमारे देखो जिला बदर हो गए।
उनके लिए बीजेपी नेता सब जहर हो गए।।1।।

ख़ैरियत बताता कौन फोन था उधर से बंद।
ना जाने वो कौन से जिले के शहर को गए।।2।।

अभी तो जीते थे चुनाव में जिला पंचायती।
चढ़ वह शायद सरकार की नज़रों को गए।।3।।

अगले महीनों में चुनाव है विधान सभा का।
तभी तो चुनाव के वक़्त वह बाहर को गए।।4।।

कल ही आदेश आया था अमल लाने को।
किसी अनजाने घर के वो मेहमान हो गए।।5।।

बनते मेहमाँ वो रिश्तेदारों के घर कब तक।
भैया मेरे पता से देखो अब बे-पता हो गए।।6।।

दफ्तर में मिलना चाहा बंद ताला था मिला।
अपना ताम झाम सब ही लेकर के वो गए।।7।।

धरी की धरी रह जायेगी सभी ही हिकमतें।
छह महीनों के लिए वह तो बेखबर हो गए।।8।।

ताज मोहम्मद
लखनऊ

Loading...