Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Aug 2021 · 1 min read

सुषमा जी.... पुण्यतिथि विशेष

भारत की सच्ची बेटी सुषमा स्वराज जी को द्वितीय पुण्यतिथि पर कोटि – कोटि नमन व श्रद्धांजलि (6 अगस्त 2021) ? ?? ?

जीवन जिनका क्षण क्षण
प्रतिक्षण था राष्ट्र समर्पित,
शरीर का कण- कण रहा
सत्य सनातन धर्म अर्पित।

अप्रतिम विद्वतापूर्ण समर्पण,
सदैव सत्य मार्ग दर्शित,
ओजस्वी वाणी,तेजस्विता
अतुलनीय है सर्व प्रदर्शित।

वाक्य कौशल्य संभाषण
धार धार शब्द बाण भेदित,
सरल ममतामयी छवि,
सनातन वैदिक धर्म समर्पित।

प्रतिभाशाली नारी शक्ति,
अथ नाम स्वरूपा विद्वता,
धन्य सनातन संस्कृति जन्मी
जो भारतवर्ष सुषमा पुनीता।

स्वरचित एवं मौलिक अधिकार सहित

उषा शर्मा
जामनगर (गुजरात)

Loading...