Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Mar 2021 · 1 min read

आज मन उदास क्यों है

बड़े दिनों के बाद आज
मन उदास क्यों है
तुम साथ हो मेरे फिर भी
आज तलाश क्यों है।।

मैं जानता ही नहीं आज
मेरे दिल में तूफान क्यों है
आराम कर रहे है पंछी फिर
उनमें ये छटपटाहट क्यों है।।

हुआ है कुछ तो
आवाज़ में उनकी आज
ये खराश सी क्यों है
मीठे लगते थे जो बोल
आज खामोश क्यों है।।

जिन आंखों में दिखता है
सब कुछ साफ साफ आज
वो धुंधली सी क्यों है
मेरे दिल में भी आज कुछ
नए सवाल क्यों है।।

मिल जाते थे जो जवाब
उनकी मुस्कुराहट में वो हंसी
आज गायब क्यों है
मेरे सवाल आज मुझ पर
इतने हावी क्यों है।।

धूप खिली है आज चारों तरफ
फिर भी इतनी ठंड क्यों है
कोई बारिश का मौसम भी नही है
फिर भी आंखों में नमी क्यों है।।

सपने तो दिखते है आज भी लेकिन
उनसे उम्मीद गायब क्यों है
साथ बैठें है उनके आज भी लेकिन
ये दूरी फिर भी क्यों है।।

अगर आज भी साथ हो तुम मेरे
तो ये अविश्वास क्यों है
मंजिल आज भी एक है हमारी
तो रास्ते अलग क्यों है।।

Loading...