Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2021 · 1 min read

***रिश्ता मजबूत जोड़ेंगे***

मेरे साथी मेरे साथी साथ न तेरा छोड़ेंगे।
लिया है हाथ हाथों में,रिश्ता मजबूत जोड़ेंगे।
दिलो से दिल मिलाया है,प्यार रग रग में समाया है।
करेंगे प्यार हम ऐसा, मिसालें जग में छोड़ेंगे।।
प्यार इक पावन बन्धन है,जैसे सावन का कोई घन है।
बरसता रहता रिमझिम सा,भीग के इसमें दौड़ेंगे।।
राह को न कोई रोके, हमें न अब कोई टोकें।
पहाड़ों सी चट्टानों को, मजबूत इरादे तोडेंगे।।
चलेगा साथ जो अपने,राह आसा बना देंगे।
बनेगा गर कोई कांटा,नया पथ फिर से जोड़ेंगे।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...