Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Apr 2020 · 1 min read

प्यार की शम्मा जला कर देखिए

ज़िंदगी मुझ को बना कर देखिए।
प्यार की शम्मा जला कर देखिए।।

साथ दूंगा उम्र भर मैं आपका।
इक कदम आगे बढ़ा कर देखिए।।

छू न पायेगा कभी ग़म आप को।
हसरतें दिल की बता कर देखिए।।

बे-करारी बढ़ रही कितनी इधर।
इक नज़र परदा हटा कर देखिए।।

पास आ जाया करूँगा आप के।
ख़्वाब में ही, पर बुला कर देखिए।।

✍️ सतेन्द्र गुप्ता
पडरौना-कुशीनगर
मो. :- 6393000233

Loading...