Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jun 2019 · 1 min read

ट्रेन का सफ़र

दूर एक मकान..
खेत में मचान..
अनगिनत पेड़..
बिजली की खंबे..
मुँह चलाती गाय..
हवा की सांये सांये..
पतंग उड़ाते बच्चे..
नींद से जागते शहर..
शांत बहती नहर..
तेल की गोदाम..
पास ही शमशान…
अजनबी चेहरे..
सफर की थकान..
शरारती मुस्कान..
पहियों का घर्षण..
अनचाहा आकर्षण..
बंद फाटक पर इंतजार..
मंदिर के खुलते द्वार..
झाड़ झंखाड़..
कूड़े के ढ़ेर..
पत्थर से बने शेर..
आपस में गुँथी बेल..
मदारी का खेल..
माल गाड़ी के डब्बे..
स्कूल जाते बच्चे..
कबाड़ बीनती लड़की..
दूर बंद एक खिड़की..
…..
सब पीछे भाग रहे हैं…
ट्रैन में बैठा हूँ

Loading...