Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jan 2019 · 2 min read

संस्मरणीय यात्रा

वैसे मैंने तो बहुत यात्रा की है। मगर उनमे से एक भी मेरे सपनो की यात्रा जैसी नहीं है। मुझे लगता है आप सभी को जानने का मन कर रहा होगा कि मेरी सपनो की यात्रा कैसी है ? मुझे लगता है पढ़ते पढ़ते कहीं आप सभी भी सपनो में खो न जाएँ ! तो चलिए, मेरे सपनों की संस्मरणीय यात्रा पर। मेरे सपनो की यात्रा में एक सुन्दर देश है। वहाँ सब कोई दुःख , परेशानी और छल -प्रपंच से परे है। वहाँ सूर्य ऊर्जा,पवन चक्की अदि से बिजली का काम होता है। प्राकृतिक संसाधनों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। जल तथा वायु शुद्ध है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली है। वहां पे पेड़ों की कटाई होती है मगर उस पर एक खास कानून है। अगर किसी ने वहाँ पेड़ काटे तो उसके बदले उन्हें वहां एक अंकुर गारना पड़ता है ताकि प्रकृति में संतुलन बना रहे। वहाँ सभी लोग प्रेम से रहते हैं। वहां हिंसा नाम की कोई चीज ही नहीं है। वहाँ चिड़ियाँ जानवर सभी आदमी की भाषा जानते है। वहां एक अलग फूलों का देश है। फूलों के देश में अलग-अलग प्रकार के फूल हैं। वैसे वहां सभी व्यक्ति फूल के ताज, बैंड अदि पहनते है। वहां तितली बातें करती है और भौरे मीठे स्वर में गुनगुनाते हैं। वैसे अब मैं आपको एक अटपटी चीज़ बताने वाली हुँ उस देश के बारे में। वहां बन्दर पेड़ पे नहीं पानी में कूदते हैं और मेंढक पानी की जगह पेड़ पर उल्टा लटकते है। वहाँ एक जगह हैं जिसे चॉकलेट पार्क कहते है। वह जगह बच्चों का सबसे प्रिय जगह है। वहाँ एक बड़ी सी चॉकलेट नदी है। वहां के पेड़ भी चॉकलेट, वनीला, स्ट्रॉबेरी अदि फ्लेवर के है। वहां एक चोको एवेरेस्ट नाम का पहार है। वो पूरा ऊपर से चॉक्लेट से ढाका हुआ है। वहाँ सूरज पीले क्रीम का बना है। बादल मखन्न के है। वहाँ बारिश निम्बू पानी का होता है। वहां एक खास छाता भी होता है। छाते के ऊपर एक बड़ा कटोरा होता है। उस कटोरे के चारो तरफ बड़े बड़े गिलास होते है। ताकि हमारा स्वादिष्ट निम्बू पानी बर्बाद न हो जाये। वैसे मैंने विज्ञानं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पढ़ा है। मगर इस देश में लेमनेड हार्वेस्टिन होता है। यहाँ बर्फ की जगह यम्मी बटर बॉल्स गिरते है। मुझे तो अब लिखते लिखते भूख लगने लगी हैं। वैसे यहाँ एक परी भी रहती है। वो बहुत समझदार परी हैं। वो सभी परेशानियों का हल आराम से निकाल लेती है। बच्चे उन्हें बहुत पसंद है और वो उन्हें रोज रात चोको बिस्कुट तोहफे में देती हैं। अगर आप सभी इस सुन्दर देश में जाना जाते है तो आपको बस एक अच्छी नींद लेनी होगी। तो आज रात आराम से सोइयेगा और इस सुन्दर देश पहुँचिएगा।
-वेधा सिंह

Loading...