Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Sep 2018 · 1 min read

''देश प्रेम''

आओ हम सब मिलकर,देश प्रेम में खो जाए।
देश की रक्षा की खातिर,हम एक बराबर हो जाए।
आज़ाद भगत सुभाष ने,देश पे अपने प्राण गवाएं।
है कर्तव्य हमारा भी,चलो उनकी तरह ही हो जाए।।
अब हम भी चलेंगे उन आदर्शों पर,जिन पर चलें हैं वीर अनेक।
अपनी मिट्टी की खातिर,आओ मिलकर हो जाए एक।।
थे वीर बहुत इस देश में, हैं वीर बहुत इस देश में।
होगी निश्चय ही जीत हमारी,है विश्वास हमको अपने में।।
इस देश के अनेक महान वीरों ने,इतिहास में अपना नाम रचा।
देश की उन्नति की खातिर,अब भी बहुत है शोर मचा।।
किए नहीं हैं कुछ कर्म हमने,चलो देश के लिए कुछ कर्म करें।
बहुतों ने इतिहास में नाम रचा, चलो हम भी अपना कुछ नाम रचें।।
हम अपनी शक्ति के बल पर, तिरंगा सर्वोच्च स्थान पर फहराएंगे।
देश की इज्जत की ख़ातिर, खुद को न्यौछावर कर जाएंगें।।

#जय हिंद
#जय भारत

विकाश गुप्ता…

Loading...