Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Jan 2019 · 1 min read

सर्द

सूर्य देव मद्धिम हुए, उतरा नभ का ताप।
श्वेत घना घन कोहरा, बरस रहा चुपचाप।। १

धुआँ-धुआँ-सा बन उड़े, रूई की सी फाह।
ठिठुरी ठिठुरी सर्द की, सहमी-सहमी राह।। २

मोती जैसा ओस कण, लगती धूप प्रताप।
दूर चला तब कोहरा, मन में भर संताप।।३

सर्द गुलाबी शाम में, हवा चले जब मंद।
गरम चाय की चुस्कियाँ, देती है आनंद।।४

पहुँच गई है रूह तक, सिहरन सी यह सर्द।
आग लगे इस पूस को, बढ़ा दिया हर दर्द।। ५

शर सम शासन शिशिर का,सर्द सिसकती रात।
सहम सूर्य शशि सा सजे, सिकुड़ा सिमटा गात।। ६

अनुभव अनुपम सर्द का, प्यारे प्रियतम संग।
तब तन तरुणाई लिए, मन में भरे उमंग।।७

शीत लहर फिर से उठी, बर्फ गिरी है रात।
चाँदी सी परतें पड़ी, नभ दृग से हिमपात।। ८

कंबल ओढ़े याद की, गुज़रे तन्हा रात।
जमे हुए हैं बर्फ से, सर्द सभी जज्बात।। ९

काटे से कटती नहीं,सर्द पूस की रात।
गर्मी तेरे सास की, कहते मन की बात।। १०

—लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
1 Like · 186 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
"टी शर्ट"
Dr Meenu Poonia
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
Kumar lalit
मैं नारी हूं...!
मैं नारी हूं...!
singh kunwar sarvendra vikram
"दलित"
Dr. Kishan tandon kranti
"मन मेँ थोड़ा, गाँव लिए चल"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
झूला....
झूला....
Harminder Kaur
कश्मकश
कश्मकश
swati katiyar
स्त्री ने कभी जीत चाही ही नही
स्त्री ने कभी जीत चाही ही नही
Aarti sirsat
“आखिर मैं उदास क्यूँ हूँ?
“आखिर मैं उदास क्यूँ हूँ?
DrLakshman Jha Parimal
सर्द हवाएं
सर्द हवाएं
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
युक्रेन और रूस ; संगीत
युक्रेन और रूस ; संगीत
कवि अनिल कुमार पँचोली
You cannot feel me because
You cannot feel me because
Sakshi Tripathi
दुख भोगने वाला तो कल सुखी हो जायेगा पर दुख देने वाला निश्चित
दुख भोगने वाला तो कल सुखी हो जायेगा पर दुख देने वाला निश्चित
dks.lhp
तुम रख न सकोगे मेरा तोहफा संभाल कर।
तुम रख न सकोगे मेरा तोहफा संभाल कर।
लक्ष्मी सिंह
'प्रहरी' बढ़ता  दंभ  है, जितना  बढ़ता  नोट
'प्रहरी' बढ़ता दंभ है, जितना बढ़ता नोट
Anil Mishra Prahari
*महाराजा अग्रसेन और महात्मा गॉंधी (नौ दोहे)*
*महाराजा अग्रसेन और महात्मा गॉंधी (नौ दोहे)*
Ravi Prakash
उसकी दहलीज पर
उसकी दहलीज पर
Satish Srijan
जैसी सोच,वैसा फल
जैसी सोच,वैसा फल
Paras Nath Jha
हिंदी
हिंदी
Pt. Brajesh Kumar Nayak
आपको हम
आपको हम
Dr fauzia Naseem shad
"बिन स्याही के कलम "
Pushpraj Anant
इंतजार करो
इंतजार करो
Buddha Prakash
spam
spam
DR ARUN KUMAR SHASTRI
खुदा के वास्ते
खुदा के वास्ते
shabina. Naaz
क्या खूब दिन थे
क्या खूब दिन थे
Pratibha Pandey
भगवान कहाँ है तू?
भगवान कहाँ है तू?
Bodhisatva kastooriya
प्रकाश पर्व
प्रकाश पर्व
Shashi kala vyas
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
काव्य की आत्मा और सात्विक बुद्धि +रमेशराज
काव्य की आत्मा और सात्विक बुद्धि +रमेशराज
कवि रमेशराज
नारी के कौशल से कोई क्षेत्र न बचा अछूता।
नारी के कौशल से कोई क्षेत्र न बचा अछूता।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
Loading...