Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Oct 2021 · 2 min read

✍️ भ्रूणहत्या

प्रसून कुसुम कली कंठ तोड़कर
खुश होता नहीं माली है।
उपवन के कुमुद को तोड़ना
मानवता को गाली है।।

मन विषय-वासना से भरकर।
न जाने क्या-क्या खेल किये
अपनों से तो अपनापन था
गैरों से भी तो मेल किये ।।

जीवन की अनुपम बगिया में
बाग लगायें सुखों का ।
अब हुआ मौन, पाषाण बना
क्या पाहाड़ टूटा है दुःखों का ?

अनुभूति हुई जब कन्या की
मन लगा कोसने भाग्य को तब।
हाय!ये फल मिला किस कर्म से है
मै विफल रहा संसार में अब।।

नर सोच-सोच उन्माद भरे
अपने भुजबल पर गर्व करे।
ममता की छांव हटाऊंगा,
यह भ्रूण-अंकुर मिटाऊंगा।।

बेटी नहीं ,श्राप है ये
स्वयं ब्रह्मा की अभिशाप है ये।

जब मनुज दनुज बन जाता है
सृष्टि को वह बिखरता है ।
कुपित होते है धरणी-धरन
तन तेज विपुल का होता मरण।।

खल-कामी यह न समझता है
जननी ही सृष्टि की ममता है।
भ्रूण कन्या का न फूटेगा
वंशो का क्रम ही टूटेगा।।

न तू होगा न तेरा वंशज
सुन कान खोल रे दुष्ट कंसज।
जल-प्रलय फन फैलाएगी
धरती ये रसातल जाएगी।।

मन ममता का यदि रोयेगा
मानव अस्तित्व को खोएगा ।
शशि तेज विपुल बरसाएगी
यह सृष्टि भस्म हो जाएगी।।

हे मानव! डर तू अपनों से
अदृश्य सुता के सपनों से।
जिसने न जीवन को देखा
दुर्भाग्य से हस्त-लिखित रेखा।।

बस गलती उसकी है इतनी
माँ-बाप का कर्म फले जितनी।

बेटी बन जग में आनी थी
जीवन संताप उठानी थी

अश्रु पीकर रह जानी थी
थी व्यथित-वृहत सी कहानी थी।।
जग का अपमान उसे सहना था
भाई का लाज वो बहना था।।

है बाप बना हैवान अगर
वह नीति न्याय का छोड़ा डगर ।
माँ की ममता भी लजाई है
अपनी ही कोख जलाई है।।

न सोची कभी वह भी भ्रूण थी
प्रकृति-दाम्पत्य की वह तृण थी।
नूतन चीत्कार न सुन पाई
नव चीख पुकार न सुन पाई।।

ऐसा पर्याय न ममता का
जिसमें दृश्यभाव न समता का।
माता न कुमाता होती थी
संतान सुखों में खोती थी।।

पर नागिन बन अब बैठी है
मद-अग्नि क्रोध से ऐंठी है।
क्या यह युग ऐसा होगा ?
फिर कभी नहीं जैसा होगा।।
क्या कलयुग का प्रभाव है ये ?
या प्रलय का प्रादुर्भाव है ये ।।

विन्देश्वर राय ‘विवेकी’

Language: Hindi
183 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
!! वीणा के तार !!
!! वीणा के तार !!
Chunnu Lal Gupta
अपने साथ तो सब अपना है
अपने साथ तो सब अपना है
Dheerja Sharma
13-छन्न पकैया छन्न पकैया
13-छन्न पकैया छन्न पकैया
Ajay Kumar Vimal
"आज का विचार"
Radhakishan R. Mundhra
यक्ष प्रश्न
यक्ष प्रश्न
Manu Vashistha
मज़दूर दिवस विशेष
मज़दूर दिवस विशेष
Sonam Puneet Dubey
■ एक स्वादिष्ट रचना श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या कान्हा जी के दीवानों के लिए।
■ एक स्वादिष्ट रचना श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या कान्हा जी के दीवानों के लिए।
*Author प्रणय प्रभात*
सहन करो या दफन करो
सहन करो या दफन करो
goutam shaw
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
हिन्दी दोहा -जगत
हिन्दी दोहा -जगत
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
मुश्किल घड़ी में मिली सीख
मुश्किल घड़ी में मिली सीख
Paras Nath Jha
ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਆਤਮਾ
ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਆਤਮਾ
विनोद सिल्ला
जीवन
जीवन
Monika Verma
रास्ते में आएंगी रुकावटें बहुत!!
रास्ते में आएंगी रुकावटें बहुत!!
पूर्वार्थ
चैत्र नवमी शुक्लपक्ष शुभ, जन्में दशरथ सुत श्री राम।
चैत्र नवमी शुक्लपक्ष शुभ, जन्में दशरथ सुत श्री राम।
Neelam Sharma
धूप की उम्मीद कुछ कम सी है,
धूप की उम्मीद कुछ कम सी है,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
नया साल
नया साल
'अशांत' शेखर
नमन मंच
नमन मंच
Neeraj Agarwal
ज़िन्दगी का सफ़र
ज़िन्दगी का सफ़र
Sidhartha Mishra
हवा में हाथ
हवा में हाथ
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
सत्य से सबका परिचय कराएं आओ कुछ ऐसा करें
सत्य से सबका परिचय कराएं आओ कुछ ऐसा करें
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मां नही भूलती
मां नही भूलती
Anjana banda
Gatha ek naari ki
Gatha ek naari ki
Sonia Yadav
अनहोनी करते प्रभो, रखो मनुज विश्वास (कुंडलिया)*
अनहोनी करते प्रभो, रखो मनुज विश्वास (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
**बात बनते बनते बिगड़ गई**
**बात बनते बनते बिगड़ गई**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
💐प्रेम कौतुक-408💐
💐प्रेम कौतुक-408💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
डॉ अरुण कुमार शास्त्री 👌💐👌
डॉ अरुण कुमार शास्त्री 👌💐👌
DR ARUN KUMAR SHASTRI
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह
हे राम तुम्हारा अभिनंदन।
हे राम तुम्हारा अभिनंदन।
सत्य कुमार प्रेमी
"जुगाड़ तकनीकी"
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...