Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Nov 2023 · 1 min read

■ अभाव, तनाव, चुनाव और हम

#सामयिक_रचना-
■ क्या खाक़ मनाएं दीवाली…?
【प्रणय प्रभात】
बरसात बिना गुम हरियाली।
सूखी शाखें, सूखी डाली।।
ऊपर से विकट महामारी।
जिससे सारी दुनिया हारी।।
लाचार करोड़ों कामगार।
बेबस श्रम करता चीत्कार।।
बंदिश ने छीने रोज़गार।
सामाजिक दूरी इक प्रहार।
ना कलरव है ना चहल-पहल।
कोने में अश्रु बहाते हल।।
तितली मंडराना भूल गई।
कोयल भी गाना भूल गई।।
जुगनू से सूरज डरा-डरा।
अन्तर्मन में अंधियार भरा।।
दिनकर पे ग्रहण अमावस का।
है लोप दीप के साहस का।।
आधी आबादी फटे हाल।
पोषण से वंचित नौनिहाल।।
मुट्ठी में क़ैद सवेरा है।
दीपक के तले अंधेरा है।।
क़द से बढ़ कर है परछाई।
अभिशप्त हो गई तरुणाई।।
फिर चील-गिद्ध की परवाज़ें।
श्वानों के जैसी आवाज़ें।।
आपात-काल सी पाबंदी।
मंहगाई, लूटपाट, मंदी।।
जनहित के प्रति बेपरवाही।
हिटलर जैसी नौकरशाही।।
सौगातें सब खैरात बनीं।
सुरमई सांझें भी रात बनीं।।
बारूदी धुंआ हवाओं में।
कोलाहल दसों दिशाओं में।।
अस्मत सस्ती, जीवन सस्ता।
बचपन से भारी है बस्ता।।
श्रमजीवी तक अवसादग्रस्त।
है लोक तंत्र से बहुत त्रस्त।।
हो चुकी विषैली हवा आज।
हर कल्पवृक्ष पर गिरी गाज।।
घर-आंगन में विश्वास-घात।
सीमाओं पर नित रक्तपात।।
नदियां सूखीं पनघट रीते।
संचित थे अन्न-कोष बीते।।
जेबें ख़ाली, बर्तन ख़ाली।
क्या खाक़ मनाएं दीवाली??
■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 89 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आयी प्यारी तीज है,झूलें मिलकर साथ
आयी प्यारी तीज है,झूलें मिलकर साथ
Dr Archana Gupta
तू फ़रिश्ता है अगर तो
तू फ़रिश्ता है अगर तो
*Author प्रणय प्रभात*
शुभ् कामना मंगलकामनाएं
शुभ् कामना मंगलकामनाएं
Mahender Singh
तेरी ख़ुशबू
तेरी ख़ुशबू
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
भोर अगर है जिंदगी,
भोर अगर है जिंदगी,
sushil sarna
Converse with the powers
Converse with the powers
Dhriti Mishra
💐प्रेम कौतुक-427💐
💐प्रेम कौतुक-427💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"खामोशी"
Dr. Kishan tandon kranti
मैंने आईने में जब भी ख़ुद को निहारा है
मैंने आईने में जब भी ख़ुद को निहारा है
Bhupendra Rawat
रफ़्ता -रफ़्ता पलटिए पन्ने तार्रुफ़ के,
रफ़्ता -रफ़्ता पलटिए पन्ने तार्रुफ़ के,
ओसमणी साहू 'ओश'
प्रतीक्षा, प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धा
प्रतीक्षा, प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धा
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
हज़ारों चाहने वाले निभाए एक मिल जाए
हज़ारों चाहने वाले निभाए एक मिल जाए
आर.एस. 'प्रीतम'
*नई सदी में चल रहा, शिक्षा का व्यापार (दस दोहे)*
*नई सदी में चल रहा, शिक्षा का व्यापार (दस दोहे)*
Ravi Prakash
छाई रे घटा घनघोर,सखी री पावस में चहुंओर
छाई रे घटा घनघोर,सखी री पावस में चहुंओर
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
....एक झलक....
....एक झलक....
Naushaba Suriya
देखिए लोग धोखा गलत इंसान से खाते हैं
देखिए लोग धोखा गलत इंसान से खाते हैं
शेखर सिंह
पड़ जाएँ मिरे जिस्म पे लाख़ आबले 'अकबर'
पड़ जाएँ मिरे जिस्म पे लाख़ आबले 'अकबर'
Dr Tabassum Jahan
संतोष धन
संतोष धन
Sanjay ' शून्य'
इसमें कोई दो राय नहीं है
इसमें कोई दो राय नहीं है
Dr fauzia Naseem shad
रमेशराज की जनकछन्द में तेवरियाँ
रमेशराज की जनकछन्द में तेवरियाँ
कवि रमेशराज
ईंट खोदकर नींव की, गिरा दिया निज गेह ।
ईंट खोदकर नींव की, गिरा दिया निज गेह ।
Arvind trivedi
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
Akash Yadav
@ !!
@ !! "हिम्मत की डोर" !!•••••®:
Prakhar Shukla
मजदूर का बेटा हुआ I.A.S
मजदूर का बेटा हुआ I.A.S
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मैं कहना भी चाहूं उनसे तो कह नहीं सकता
मैं कहना भी चाहूं उनसे तो कह नहीं सकता
Mr.Aksharjeet
अपनी सोच का शब्द मत दो
अपनी सोच का शब्द मत दो
Mamta Singh Devaa
जीत कहां ऐसे मिलती है।
जीत कहां ऐसे मिलती है।
नेताम आर सी
दिखाओ लार मनैं मेळो, ओ मारा प्यारा बालम जी
दिखाओ लार मनैं मेळो, ओ मारा प्यारा बालम जी
gurudeenverma198
दादी माॅ॑ बहुत याद आई
दादी माॅ॑ बहुत याद आई
VINOD CHAUHAN
मैं पर्वत हूं, फिर से जीत......✍️💥
मैं पर्वत हूं, फिर से जीत......✍️💥
Shubham Pandey (S P)
Loading...