Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jun 2023 · 2 min read

■मंज़रकशी :–

#नज़्म_यादों_के_झरोखे_से :–
■ एक कहानी, जो है रूमानी.….!
● धड़कते हुए जवां दिलों के नाम।
【प्रणय प्रभात】

वक़्त हो तो आइए,
इक दास्तां सुन लीजिए।
कुछ रुमानी ख़्वाब अपनी,
आँख में बुन लीजिए।।
इश्क़ कैसे जागता है
जागती हैं ख़्वाहिशें।
दो दिलों को किस तरह से
जोड़ती हैं बारिशें।।
आज भीगी सी है रुत
महकी हुई सी रात है।
हम जवां होने को थे
ये उन दिनों की बात है।।
था वो महीना जून का
हो कर चुकी बरसात थी।
थोड़ी तपिश थी आसमां पे
अब्र की बारात थी।।
वाकिफ़ नहीं थे इश्क़ से
ना आशिक़ी के रंग में।
मासूम सी इक गुलबदन
अल्हड़ सी लड़की संग में।।
पहचान थी कुछ रोज़ की
ज़्यादा न जाना था उसे।
था हुक्म घर वालों का तो
घर छोड़ आना था उसे।।
घर से निकल कुछ देर में
कच्ची सड़क पर आ गए।
इके बार फिर से आसमां पे
काले बादल छा गए।।
घर दूर था उसका अभी
रफ़्तार बेहद मंद थी।
बरसात के आसार थे
बहती हवा अब बंद थी।।
मौसम के तेवर भांप कर
संकोच अपना छोड़ कर।
कुछ तेज़ चलिए ये कहा
मैने ही चुप्पी तोड़ कर।।
ठिठकी, रुकी, बोली लगा
झरना अचानक से बहा।
मैंने सुना उस शोख़ ने
इक अटपटा जुमला कहा।
थे लफ़्ज़ मामूली मगर
मानी दुधारी हो गए।
बेसाख़्ता बोली वो मेरे
पाँव भारी हो गए।।
ये तो समझ आया नहीं
दिल आह बोले या कि वाह।
मासूम से चेहरे पे उसके
थम गई मेरी निगाह।
एकटक देखा उसे
मौसम शराबी हो गया
मरमरी रूख शर्म से
बेहद ग़ुलाबी हो गया।।
पल भर में ख़ुद की बात
ख़ुद उसकी समझ मे आ गई।
क्या कह गई ये सोच के
वो नाज़नीं शरमा गई।।
नीचे निगाहें झुक गई।
लब भी लरज़ने लग गए।
बरसात होने लग गई
बादल गरजने लग गए।।
नज़रों से नज़रें मिल गईं
माहौल में कुछ रस घुला।
उसने दिखाया पाँव अपना
राज़ तब जाकर खुला।।
भीगी हुई मिट्टी में जब
लिथड़ी दिखीं थीं जूतियां।
पाँव भारी क्यों हुए थे
ये समझ आया मियां।।
वाक़या छोटा था पर
इक ख़ास किस्सा हो गया।।
मुख़्तसर सा वो सफ़र
यादों का हिस्सा हो गया।।
★संपादक/न्यूज़&व्यूज़★
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 278 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
किसकी कश्ती किसका किनारा
किसकी कश्ती किसका किनारा
डॉ० रोहित कौशिक
बारिश का मौसम
बारिश का मौसम
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
जयंती विशेष : अंबेडकर जयंती
जयंती विशेष : अंबेडकर जयंती
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
छेड़ कोई तान कोई सुर सजाले
छेड़ कोई तान कोई सुर सजाले
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
जनहित (लघुकथा)
जनहित (लघुकथा)
Ravi Prakash
सफ़र है बाकी (संघर्ष की कविता)
सफ़र है बाकी (संघर्ष की कविता)
Dr. Kishan Karigar
मध्यम वर्गीय परिवार ( किसान)
मध्यम वर्गीय परिवार ( किसान)
Nishant prakhar
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Shweta Soni
"बेदर्द जमाने में"
Dr. Kishan tandon kranti
राम नाम की प्रीत में, राम नाम जो गाए।
राम नाम की प्रीत में, राम नाम जो गाए।
manjula chauhan
आते ही ख़याल तेरा आँखों में तस्वीर बन जाती है,
आते ही ख़याल तेरा आँखों में तस्वीर बन जाती है,
डी. के. निवातिया
मैं उसी पल मर जाऊंगा ,
मैं उसी पल मर जाऊंगा ,
श्याम सिंह बिष्ट
तुम पलाश मैं फूल तुम्हारा।
तुम पलाश मैं फूल तुम्हारा।
Dr. Seema Varma
मुख्तसर हयात है बाकी
मुख्तसर हयात है बाकी
shabina. Naaz
यह कौन सा विधान हैं?
यह कौन सा विधान हैं?
Vishnu Prasad 'panchotiya'
एक सपना देखा था
एक सपना देखा था
Vansh Agarwal
A setback is,
A setback is,
Dhriti Mishra
काफी है
काफी है
Basant Bhagawan Roy
पिछले 4 5 सालों से कुछ चीजें बिना बताए आ रही है
पिछले 4 5 सालों से कुछ चीजें बिना बताए आ रही है
Paras Mishra
سیکھ لو
سیکھ لو
Ahtesham Ahmad
कुतूहल आणि जिज्ञासा
कुतूहल आणि जिज्ञासा
Shyam Sundar Subramanian
खैर-ओ-खबर के लिए।
खैर-ओ-खबर के लिए।
Taj Mohammad
*सेवानिवृत्ति*
*सेवानिवृत्ति*
पंकज कुमार कर्ण
जब  भी  तू  मेरे  दरमियाँ  आती  है
जब भी तू मेरे दरमियाँ आती है
Bhupendra Rawat
मन की चंचलता बहुत बड़ी है
मन की चंचलता बहुत बड़ी है
पूर्वार्थ
चंचल मन***चंचल मन***
चंचल मन***चंचल मन***
Dinesh Kumar Gangwar
दीवानी कान्हा की
दीवानी कान्हा की
rajesh Purohit
कम कमाना कम ही खाना, कम बचाना दोस्तो!
कम कमाना कम ही खाना, कम बचाना दोस्तो!
सत्य कुमार प्रेमी
लतिका
लतिका
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...