Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jun 2023 · 1 min read

सिंधु उर से उठ चले

सिंधु उर से उठ चले,
भरकर अंजुरी जलधर,
पवन वेग संग थे बढे,
सलिल गागर उर धर !!

असंतुलित आकार लिए
गगन गाँव चले अंबुधर,
घर्र घर्र संख-नाद किये
बरसने को आतुर झर झर !!

अम्बुद प्रियतम को देख
दमक उठी नभ दामिनी,
तीव्र गर्जन लिए तीव्र वेग
चमके कौमुदी कामिनी !!

कानन में कूके कोयल
डाल डाल करके गान,
गौरी की खनके पायल
झूले जब झूले की तान!!

खग विहग मयूरा नाचे
लता पुष्प प्रेम सब बांचे,
कलियों पर छाया यौवन
ज्यों ज्यों बरसे ये सावन !!

अरण्य में पीहू-पीहू करे
पपीहा व्याकुल अधीर,
बूँद मात्र से भाग्य भरे
पा समग्र सागर क्षीर !!

सावन भादो के मास निराले,
प्रेम अगन की ज्वाला पाले
रिमझिम रिमझिम बरसे नैना
पिया मिलन को तरसे रैना !!

घट के घाट है घन का घेरा
घन घन करे घटा घनघोर
घनन घनन घिर घिर घेरे
घट में घात करे अतिघोर !!

स्वरचित: डी के निवातिया

59 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
स्वयं का न उपहास करो तुम , स्वाभिमान की राह वरो तुम
स्वयं का न उपहास करो तुम , स्वाभिमान की राह वरो तुम
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हिन्दी के साधक के लिए किया अदभुत पटल प्रदान
हिन्दी के साधक के लिए किया अदभुत पटल प्रदान
Dr.Pratibha Prakash
पत्थर तोड़ती औरत!
पत्थर तोड़ती औरत!
कविता झा ‘गीत’
*लक्ष्मण-रेखा (कुंडलिया)*
*लक्ष्मण-रेखा (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
बस नेक इंसान का नाम
बस नेक इंसान का नाम
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
जज्बे का तूफान
जज्बे का तूफान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
इश्क़ में सरेराह चलो,
इश्क़ में सरेराह चलो,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मोहब्बत ना सही तू नफ़रत ही जताया कर
मोहब्बत ना सही तू नफ़रत ही जताया कर
Gouri tiwari
3145.*पूर्णिका*
3145.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#बहुत_जल्द
#बहुत_जल्द
*Author प्रणय प्रभात*
ये बेकरारी, बेखुदी
ये बेकरारी, बेखुदी
हिमांशु Kulshrestha
'Here's the tale of Aadhik maas..' (A gold winning poem)
'Here's the tale of Aadhik maas..' (A gold winning poem)
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
नश्वर संसार
नश्वर संसार
Shyam Sundar Subramanian
मोहब्बत से जिए जाना ज़रूरी है ज़माने में
मोहब्बत से जिए जाना ज़रूरी है ज़माने में
Johnny Ahmed 'क़ैस'
*झूठा  बिकता यूँ अख़बार है*
*झूठा बिकता यूँ अख़बार है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
अतीत
अतीत
Mrs PUSHPA SHARMA {पुष्पा शर्मा अपराजिता}
देखें क्या है राम में (पूरी रामचरित मानस अत्यंत संक्षिप्त शब्दों में)
देखें क्या है राम में (पूरी रामचरित मानस अत्यंत संक्षिप्त शब्दों में)
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
वेलेंटाइन डे शारीरिक संबंध बनाने की एक पूर्व नियोजित तिथि है
वेलेंटाइन डे शारीरिक संबंध बनाने की एक पूर्व नियोजित तिथि है
Rj Anand Prajapati
"किन्नर"
Dr. Kishan tandon kranti
!! सुविचार !!
!! सुविचार !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
Ranjeet Shukla
Ranjeet Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
श्रीराम गाथा
श्रीराम गाथा
मनोज कर्ण
हिन्दी दोहा बिषय -हिंदी
हिन्दी दोहा बिषय -हिंदी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
** गर्मी है पुरजोर **
** गर्मी है पुरजोर **
surenderpal vaidya
दरोगवा / MUSAFIR BAITHA
दरोगवा / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
नौ फेरे नौ वचन
नौ फेरे नौ वचन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ए मेरे चांद ! घर जल्दी से आ जाना
ए मेरे चांद ! घर जल्दी से आ जाना
Ram Krishan Rastogi
कोरोना चालीसा
कोरोना चालीसा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
क्यों मानव मानव को डसता
क्यों मानव मानव को डसता
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Loading...