सबसे प्यारा देश हमारा
ध्वज हमारा सबमें न्यारा
सबसे प्यारा देश हमारा।
ये धरती भरा है वीरों से
सोनू सूद के जैसे हिरो से
दिल से इन्हें जय -जयकारा
सबसे प्यारा देश हमारा।
विभिन्न जाति,धर्म,भाषा यहां
निराशा में भी आशा है यहां
बनते एक दूसरे का सहारा
सबसे प्यारा देश हमारा।
धन्य -धान्य चहुंओर हरियाली ,
पर्व ईद, होली, दशहरा, दिवाली
निर्मल बहती गंगा का किनारा
सबसे प्यारा देश हमारा।
ध्वज हमारा सबसे न्यारा
सबसे प्यारा देश हमारा।
नूर फातिमा खातून” नूरी”( शिक्षिका)
जिला- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
मौलिक/ स्वरचित