Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 May 2018 · 1 min read

“शक्ति और सत्ता की बात”

“शक्ति और सत्ता की बात”

बंधु! लीक सेवाभावी की बिचलित हो करती जो घात।
आज सुनो उस छली वृत्ति की शक्ति और सत्ता की बात।।१।।

किस अवसान बिंदु पर पिघली,
हठी गर्व की मादक धारा।
सेवाव्रत में शोषण पलता,
जाने कब अदोष व्रत हारा।
अलसाई पंखुड़ी स्नेह की, लोभी बना मनुष्य हठात्।
आज सुनो उस छली वृत्ति की शक्ति और सत्ता की बात।।२।।

श्रम औ निष्ठा से बढ़ने की,
ऋजु परंपरा गौरवशाली।
कंकर-कंकर में शंकर हैं,
इस चिंतन ने समता पाली।
निर्विकार मानस पर ग्रह बन, वृत्ति आसुरी लायी साथ।
आज सुनो उस छली वृत्ति की शक्ति और सत्ता की बात।।३।।

लोग देश के सरल समर्पण-
लिए, सौंपते अपना भाग्य।
बलिदानी अभिलाषा देखे-
जननायक में अपना भाग्य।
यही एक नेतृत्व दिशा में कहीं सही करता अनुपात।
आज सुनो उस छली वृत्ति की शक्ति और सत्ता की बात।।४।।

लोकतंत्र का मूल यही है,
लोकरचित होगी जनसत्ता।
लाख-लाख सपने टूटें, पर-
जगे व्यक्ति की दमित महत्ता।
सत्यवीर अब बनो जागरुक, अपना भाग्य रचो निज हाथ।
आज सुनो उस छली वृत्ति की शक्ति और सत्ता की बात।।५।।

अशोक सिंह सत्यवीर
( सामाजिक चिंतक, साहित्यकार और पारिस्थितिकीविद)
उपसंपादक – भारत संवाद

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 1 Comment · 259 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2651.पूर्णिका
2651.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
#तुम्हारा अभागा
#तुम्हारा अभागा
Amulyaa Ratan
Mere papa
Mere papa
Aisha Mohan
जिंदगी आंदोलन ही तो है
जिंदगी आंदोलन ही तो है
gurudeenverma198
दोहा-
दोहा-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
देश काल और परिस्थितियों के अनुसार पाखंडियों ने अनेक रूप धारण
देश काल और परिस्थितियों के अनुसार पाखंडियों ने अनेक रूप धारण
विमला महरिया मौज
फुदक फुदक कर ऐ गौरैया
फुदक फुदक कर ऐ गौरैया
Rita Singh
दिल के हर
दिल के हर
Dr fauzia Naseem shad
सफर की महोब्बत
सफर की महोब्बत
Anil chobisa
#Dr Arun Kumar shastri
#Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
चिंतन
चिंतन
ओंकार मिश्र
नव वर्ष का आगाज़
नव वर्ष का आगाज़
Vandna Thakur
जन्म-जन्म का साथ.....
जन्म-जन्म का साथ.....
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
फिर से तन्हा ek gazal by Vinit Singh Shayar
फिर से तन्हा ek gazal by Vinit Singh Shayar
Vinit kumar
:: English :::
:: English :::
Mr.Aksharjeet
ग़म-ए-दिल....
ग़म-ए-दिल....
Aditya Prakash
कातिल अदा
कातिल अदा
Bodhisatva kastooriya
वृक्ष पुकार
वृक्ष पुकार
संजय कुमार संजू
नज़रें बयां करती हैं, लेकिन इज़हार नहीं करतीं,
नज़रें बयां करती हैं, लेकिन इज़हार नहीं करतीं,
Keshav kishor Kumar
*मौसम बदल गया*
*मौसम बदल गया*
Shashi kala vyas
मैंने तो ख़ामोश रहने
मैंने तो ख़ामोश रहने
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
💐प्रेम कौतुक-290💐
💐प्रेम कौतुक-290💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"प्रेम कर तू"
Dr. Kishan tandon kranti
आँख
आँख
विजय कुमार अग्रवाल
मन से भी तेज ( 3 of 25)
मन से भी तेज ( 3 of 25)
Kshma Urmila
फूल से आशिकी का हुनर सीख ले
फूल से आशिकी का हुनर सीख ले
Surinder blackpen
विश्व वरिष्ठ दिवस
विश्व वरिष्ठ दिवस
Ram Krishan Rastogi
कर
कर
Neelam Sharma
मची हुई संसार में,न्यू ईयर की धूम
मची हुई संसार में,न्यू ईयर की धूम
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
■ अटल सौभाग्य के पर्व पर
■ अटल सौभाग्य के पर्व पर
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...