Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jun 2021 · 1 min read

वर्षा गीत

गीत- १
~~
छम-छम वर्षा की बौछारें,
खूब सुहाती है सबको।

राग मधुर गाया करती हैं,
सबके मन भाया करती है।
भीगे तन का रूप मनोहर,
सहज निखारा भी करती हैं।

छतरी रंग बिरंगी में भी,
सहज रिझाती है सबको।
छम-छम वर्षा…….

हरी भरी हो गई धरा है,
जगह जगह जल खूब भरा है।
भीगे हैं वृक्षों के पत्ते,
सड़कों पर पानी ठहरा है।

मस्त मस्त सी सहमी सहमी,
चाल लुभाती है सबको।
छम-छम वर्षा….

खूब भीगते मौज मनाते,
स्पंदित हर तन मन हो जाते।
पावस के सुन्दर गीतों से,
छोर धरा के भी गुंजाते।

भेद भावना छोड़ खुशी से,
साथ मिलाती है सबको।
छम-छम वर्षा….
~~~~~~~~~~~~~~

गीत- २
~~
बरसात में गीतों के स्वर
घुलने लगे हैं

नेह के उर में
बजी प्रिय तान है
ओंठ पर इक
मदभरी मुस्कान है
धड़कनों के बीच
कोमल से हृदय में
स्नेह के मृदु भाव फिर
पलने लगे हैं।

बरसात में गीतों के स्वर
घुलने लगे हैं

कोयलों की कूक से
फिर गूँजती है घाटियाँ
और झूलों से पटी
बौरा रही अमराईयाँ
सुप्त मन में
चाहतों के स्वप्न फिर
जगने लगे हैं।

बरसात में गीतों के स्वर
घुलने लगे हैं

तृप्त होती है धरा
जल बरसने से
कौंध जाती है तड़ित
घन सरसने से
श्रावणी त्यौहार है
घर द्वार मन्दिर खूब सब
सजने लगे हैं।

बरसात में गीतों के स्वर
घुलने लगे हैं
~~~~~~~~~~~~~~
– सुरेन्द्रपाल वैद्य।
मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

4 Likes · 3 Comments · 1386 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from surenderpal vaidya
View all
You may also like:
ऐसी बरसात भी होती है
ऐसी बरसात भी होती है
Surinder blackpen
बैठाया था जब अपने आंचल में उसने।
बैठाया था जब अपने आंचल में उसने।
Phool gufran
चाय पार्टी
चाय पार्टी
Sidhartha Mishra
जितनी तेजी से चढ़ते हैं
जितनी तेजी से चढ़ते हैं
Dheerja Sharma
मेरी हर आरजू में,तेरी ही ज़ुस्तज़ु है
मेरी हर आरजू में,तेरी ही ज़ुस्तज़ु है
Pramila sultan
"एक बड़ा सवाल"
Dr. Kishan tandon kranti
अभिमान
अभिमान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
आजादी की चाहत
आजादी की चाहत
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
*सुबह उगा है जो सूरज, वह ढल जाता है शाम (गीत)*
*सुबह उगा है जो सूरज, वह ढल जाता है शाम (गीत)*
Ravi Prakash
अपना सपना :
अपना सपना :
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
-  मिलकर उससे
- मिलकर उससे
Seema gupta,Alwar
!! शब्द !!
!! शब्द !!
Akash Yadav
पिया-मिलन
पिया-मिलन
Kanchan Khanna
रिश्ते
रिश्ते
Dr fauzia Naseem shad
ये नफरत बुरी है ,न पालो इसे,
ये नफरत बुरी है ,न पालो इसे,
Ranjeet kumar patre
अपना पीछा करते करते
अपना पीछा करते करते
Sangeeta Beniwal
अपनी शान के लिए माँ-बाप, बच्चों से ऐसा क्यों करते हैं
अपनी शान के लिए माँ-बाप, बच्चों से ऐसा क्यों करते हैं
gurudeenverma198
3326.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3326.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Mamta Rani
श्री कृष्ण भजन 【आने से उसके आए बहार】
श्री कृष्ण भजन 【आने से उसके आए बहार】
Khaimsingh Saini
दिल की बातें
दिल की बातें
Ritu Asooja
मुश्किल में जो देख किसी को, बनता उसकी ढाल।
मुश्किल में जो देख किसी को, बनता उसकी ढाल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
दवाखाना  से अब कुछ भी नहीं होता मालिक....
दवाखाना से अब कुछ भी नहीं होता मालिक....
सिद्धार्थ गोरखपुरी
Sukun usme kaha jisme teri jism ko paya hai
Sukun usme kaha jisme teri jism ko paya hai
Sakshi Tripathi
छत्तीसगढ़ी हाइकु
छत्तीसगढ़ी हाइकु
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तुम्हारे
तुम्हारे
हिमांशु Kulshrestha
"महंगाई"
Slok maurya "umang"
स्वाभिमान
स्वाभिमान
Shyam Sundar Subramanian
खो गई जो किर्ति भारत की उसे वापस दिला दो।
खो गई जो किर्ति भारत की उसे वापस दिला दो।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Loading...