सब कुछ मिट गया
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/89eeb3b463f39ee66c6b99af48f97fe0_566f70af5d6d5e732b73a191ca64fec3_600.jpg)
यादें मिट गयी,
मुलाकातें मिट गयी।
उसकी बातों मे शामिल
हर एक बातें मिट गयी।
वो सफर मिट गया,
वो मंजर मिट गया।
जिसकी छाँव में बैठते थे
वो सजर मिट गया।
वो इश्क़ मिट गया,
वो वफा मिट गयी।
जिसके लिए मांगी थी दुआएं
वो दुआ मिट गयी।।
वो शक्स मिट गया,
वो रानी मिट गयी।
छुट गया साथ
और ये कहानी मिट गयी।।