Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Aug 2021 · 2 min read

लव कुश

अश्वमेध यज्ञ राम ने ठाना था,
सब ने शुभ औ मंगल माना था।
अश्व यज्ञ का चला भ्रमण के लिए,
सबके नमन और समर्पण के लिए।

जो इसके आगे झुक जायेगा,
राम की शरण वो पायेगा।
जो पकड़ने का साहस करेगा,
रण में वो मारा जायेगा।

घोड़ा घूमकर आश्रम में आया,
साथ अपने युद्ध की चुनौती लाया।
लव कुश चुनौती स्वीकार किए,
लड़ने को भाई दोनों तैयार हुए।

जो राम युद्ध को यहां आयेंगे,
थोड़ा पौरूष हम भी दिखलाएंगे।
जो जीत गए हमसे राजन,
अश्व उनका सहर्ष लौटाएंगे।
कुछ प्रश्न मन में जो कौंध रहे,
उनके उत्तर भी उनसे पाएंगे।

शत्रुघ्न घोड़ा छुड़ाने आए,
बालक समझ समझाने आए।
युद्ध भीषण करें दोनो भाई,
काली घटा थी नभ में छाई।
पौरूष का प्रभाव दिखाने लगे,
शत्रुघ्न को रण में डराने लगे।
वीरों ने रण कौशल दिखा दिया
शत्रुघ्न को युद्ध में हरा दिया।

लक्ष्मण आए क्रोध में तन कर,
घोड़ा छुड़ाने का प्रण कर।
सप्रेम लव कुश को पहले समझाए,
अपने क्रोध का भय भी दिखलाए।
दोनो भाई तनिक भी ना डोले,
कड़वे बोल लखन से जब बोले।
हुआ युद्ध भयंकर तब वीरों में,
भाल कृपाण धनुष औ तीरों में।
लक्ष्मण मूर्छित हुए, रहे भरमाए,
रण जीतकर दोनों भाई मुस्काए ।

समाचार जब रघुनंदन पाए,
सुग्रीव हनुमत संग भरत पठाये
भरत के समुख लव कुश आए,
भरत अपना परिचय बतलाए।
नाम भरत का सुन दोनो भाई ,
करबद्ध करने लगे प्रणाम।
सुग्रीव और हनुमान जी को भी
दोनो ने दिया बहुत सम्मान।

बोले भरत हठ त्यागो भैया,
अश्व ये विशेष कार्य का है।
लव कुश चुनौती दिखाकर,
बोले रण में जो राम आयेंगे।
युद्ध में हम दोनो को हराएंगे
घोड़ा उनको तभी लौटाएंगे।
होने लगा युद्ध फिर इकबार,
गदा चले, कभी चले तलवार।
पराजित हुए भरत भी रण में,
बंदी बने हनुमत आज वन में।

अंत में राम स्वयं ही आए,
देख बालक को मुस्काए।
बोले प्रभु प्रेम भरी वाणी,
छोड़ो हठ और ये मनमानी।
यज्ञ को घोड़ा है ये
तुम्हारे भला किस काम का।
लव कुश बोले राजा जी,
निशानी है ये अभिमान का।

चुनौती आपकी हमने स्वीकारी है,
रण में लड़ना अब नियति हमारी है।
हमे पराजित कर आप इसे ले जाएं,
या उचित समझें तो दंड भी दे जाएं।
वैसे भी निर्दोषों के दंड का विधान है,
अयोध्या का कुछ ऐसा संविधान है।

बोले राम अवध में निर्दोष,
कोई कभी दंड नहीं है पाया।
लव कुश बोले तो सीता को किस,
अपराध का दंड आपने सुनाया।
मौन हुए राम सुन कर ये बात,
हुआ हृदय में जैसे कोई आघात।

बाल्मिकी ऋषि तब वहां आए,
लव कुश को आकर समझाए।
लव कुश ने राम को प्रणाम किया,
अश्व छुड़ाकर उनको सौंप दिया ।
लौटे राम तब यज्ञ का घोड़ा लेकर,
सीता का ध्यान मन में संजोकर।

Language: Hindi
1131 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
भगवान ने जब सबको इस धरती पर समान अधिकारों का अधिकारी बनाकर भ
भगवान ने जब सबको इस धरती पर समान अधिकारों का अधिकारी बनाकर भ
Sukoon
पाखी खोले पंख : व्यापक फलक की प्रस्तुति
पाखी खोले पंख : व्यापक फलक की प्रस्तुति
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जो सब समझे वैसी ही लिखें वरना लोग अनदेखी कर देंगे!@परिमल
जो सब समझे वैसी ही लिखें वरना लोग अनदेखी कर देंगे!@परिमल
DrLakshman Jha Parimal
सांसों के सितार पर
सांसों के सितार पर
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
बोलना , सुनना और समझना । इन तीनों के प्रभाव से व्यक्तित्व मे
बोलना , सुनना और समझना । इन तीनों के प्रभाव से व्यक्तित्व मे
Raju Gajbhiye
बेशर्मी के कहकहे,
बेशर्मी के कहकहे,
sushil sarna
दु:ख का रोना मत रोना कभी किसी के सामने क्योंकि लोग अफसोस नही
दु:ख का रोना मत रोना कभी किसी के सामने क्योंकि लोग अफसोस नही
Ranjeet kumar patre
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
प्रेमदास वसु सुरेखा
मंजिल तक का संघर्ष
मंजिल तक का संघर्ष
Praveen Sain
क्रोध
क्रोध
ओंकार मिश्र
आ जा उज्ज्वल जीवन-प्रभात।
आ जा उज्ज्वल जीवन-प्रभात।
Anil Mishra Prahari
प्रवासी चाँद
प्रवासी चाँद
Ramswaroop Dinkar
"गुणनफल का ज्ञान"
Dr. Kishan tandon kranti
अपने पुस्तक के प्रकाशन पर --
अपने पुस्तक के प्रकाशन पर --
Shweta Soni
आओ जाओ मेरी बाहों में,कुछ लम्हों के लिए
आओ जाओ मेरी बाहों में,कुछ लम्हों के लिए
Ram Krishan Rastogi
सुंदरता अपने ढंग से सभी में होती है साहब
सुंदरता अपने ढंग से सभी में होती है साहब
शेखर सिंह
विपक्ष से सवाल
विपक्ष से सवाल
Shekhar Chandra Mitra
तुम ने हम को जितने  भी  गम दिये।
तुम ने हम को जितने भी गम दिये।
Surinder blackpen
कई बात अभी बाकी है
कई बात अभी बाकी है
Aman Sinha
कालजयी जयदेव
कालजयी जयदेव
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
चंपू गधे की समझदारी - कहानी
चंपू गधे की समझदारी - कहानी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
3178.*पूर्णिका*
3178.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कता
कता
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
धन से कब होता जुड़ा ,खुशियों भरा स्वभाव(कुंडलिया)
धन से कब होता जुड़ा ,खुशियों भरा स्वभाव(कुंडलिया)
Ravi Prakash
फ्लाइंग किस और धूम्रपान
फ्लाइंग किस और धूम्रपान
Dr. Harvinder Singh Bakshi
जो घर जारै आपनो
जो घर जारै आपनो
Dr MusafiR BaithA
अपना सपना :
अपना सपना :
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
ज़रूरतमंद की मदद
ज़रूरतमंद की मदद
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
*20वे पुण्य-स्मृति दिवस पर पूज्य पिता जी के श्रीचरणों में श्
*20वे पुण्य-स्मृति दिवस पर पूज्य पिता जी के श्रीचरणों में श्
*Author प्रणय प्रभात*
ଅର୍ଦ୍ଧାଧିକ ଜୀବନର ଚିତ୍ର
ଅର୍ଦ୍ଧାଧିକ ଜୀବନର ଚିତ୍ର
Bidyadhar Mantry
Loading...