Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 May 2023 · 2 min read

मैं विवेकानंद बोलता हूँ!

मैं विवेकानंद बोलता हूं!

मैं विवेकानंद बोलता हूं!!
सुनो सब! बहुत ध्यान से सुनो!!
समय की सख्त तराजू पर
यह वर्तमान तोलता हूं!!

अफसोस भी करता हूं मैं
एकांत क्षणों में डोलता हूं!!
जो भूल गए हैं भारतवासी
वो सब राज खोलता हूं,,,,!!

भूल रहे हैं धीरे- धीरे सब
अच्छी आदर्शों की बातें।
दिन सबके दुविधा में बीतें
संकट में काली रातें।।

मैं आज भी हूं भारत भू पर
मेरे अरमान अधूरे हैं!
मैं खोज रहा हूं द्वार-द्वार
चांदी के लगे कंगूरे हैं।।

न मोह दिखे जीवन से जीव को
न कुदरत पर विश्वास रहा।
भ्रमजाल हुई अनमोल जिंदगी
उलझा-उलझा हर हाल रहा।।

प्रेम है अमृत मानवता का
नफ़रत के सौ स्त्रोत बहे।
प्रकृति अपनी सदा सहायक
इन बिगड़ेलों को कौन कहे।।

है परमेश्वर का वास यहां पर
हर कण में,हर एक मन में।
पर भटक रहा मानव देखो
ढूंढ रहा है तन में,धन में।।

जितने शुद्ध विचार हुए
उतना ही जीवन सफल रहा।
ये पाप भरी कपटी बातें
करने को मैंने नहीं कहा।।

खान-पान के वैभव में ही
चिर जीवन का योग छिपा।
हर बल हासिल हो नित्य योग से
मैं कहता रहा सन्मार्ग दिखा।।

निज संस्कृति गौरव गान यहां
हर भारत वासी करता रहे।
निज भाषा हित अभिमान सदा
हर बच्चा-बच्चा भरता रहे।।

अपनी जननी अपना गौरव
निज गुरु से कोई नहीं महान।
मात पिता और गुरु चरणों में
रहा समाहित सकल जहान।।

राष्ट्र-धर्म स्व-धर्म हमारा
विश्व विजेता अपना मान।
लक्ष्य हो सत्य सनातन सबका
शौर्यवान हों सभी युवान।।

शिक्षा साधन हो पालन का
बढ़ता रहे नित नीति ज्ञान।
चहुं दिशा में गूंजे गाथा
उन्नत खोज करे विज्ञान।।

अक्षय ऊर्जा असीमित आशा
सफल करे हर लक्ष्य महान।
नूतन कौशल नवल कामना
जीत जाइए सकल जहान।।

कर्मठ ऊर्जावान युवा सब
उठो बढ़ो बढ़ते ही जाओ।
जो सुख-सागर सूख गया है
उसमें अमिय की गंगा लाओ।।

रुको नहीं बिन मंजिल पाए
चाहे जान भले ही जाए।
“मौज” जिंदगी सत्कर्मी की
हर हाल देश के काम आए।।

Language: Hindi
1 Like · 109 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
देने तो आया था मैं उसको कान का झुमका,
देने तो आया था मैं उसको कान का झुमका,
Vishal babu (vishu)
रम्भा की ‘मी टू’
रम्भा की ‘मी टू’
Dr. Pradeep Kumar Sharma
!! प्रार्थना !!
!! प्रार्थना !!
Chunnu Lal Gupta
अब तलक तुमको
अब तलक तुमको
Dr fauzia Naseem shad
मैं आँखों से जो कह दूं,
मैं आँखों से जो कह दूं,
Swara Kumari arya
उसे गवा दिया है
उसे गवा दिया है
Awneesh kumar
मैंने आज तक किसी के
मैंने आज तक किसी के
*Author प्रणय प्रभात*
मानवता की चीखें
मानवता की चीखें
Shekhar Chandra Mitra
भ्रष्टाचार
भ्रष्टाचार
Paras Nath Jha
3375⚘ *पूर्णिका* ⚘
3375⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
तब जानोगे
तब जानोगे
विजय कुमार नामदेव
कैसे करूँ मैं तुमसे प्यार
कैसे करूँ मैं तुमसे प्यार
gurudeenverma198
"असफलता"
Dr. Kishan tandon kranti
चन्द्रयान अभियान
चन्द्रयान अभियान
surenderpal vaidya
प्यार का रिश्ता
प्यार का रिश्ता
Surinder blackpen
कुछ राज़ बताए थे अपनों को
कुछ राज़ बताए थे अपनों को
Rekha khichi
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
Buddha Prakash
सांसों के सितार पर
सांसों के सितार पर
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
दुनियां में सब नौकर हैं,
दुनियां में सब नौकर हैं,
Anamika Tiwari 'annpurna '
माफ़ कर दो दीवाने को
माफ़ कर दो दीवाने को
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"सुन रहा है न तू"
Pushpraj Anant
*ये आती और जाती सांसें*
*ये आती और जाती सांसें*
sudhir kumar
कृतज्ञ बनें
कृतज्ञ बनें
Sanjay ' शून्य'
महापुरुषों की मूर्तियां बनाना व पुजना उतना जरुरी नहीं है,
महापुरुषों की मूर्तियां बनाना व पुजना उतना जरुरी नहीं है,
शेखर सिंह
मनुष्य को
मनुष्य को
ओंकार मिश्र
वह तोड़ती पत्थर / ©मुसाफ़िर बैठा
वह तोड़ती पत्थर / ©मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
नज़ारे स्वर्ग के लगते हैं
नज़ारे स्वर्ग के लगते हैं
Neeraj Agarwal
*फिर से राम अयोध्या आए, रामराज्य को लाने को (गीत)*
*फिर से राम अयोध्या आए, रामराज्य को लाने को (गीत)*
Ravi Prakash
कामयाबी का जाम।
कामयाबी का जाम।
Rj Anand Prajapati
दो दोस्तों में दुश्मनी - Neel Padam
दो दोस्तों में दुश्मनी - Neel Padam
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
Loading...