Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Oct 2021 · 3 min read

मृत्योत्सव

रामवन गांव में एक सरल चित आदमी राम भजन रहते थे।वे एक गृहस्थ थे। परिवार में पत्नी राम सखी के अलावा एक बेटा देवानंद, पुत्र वधू शांति, पोते विरू और विक्रम था। पांच बेटियां निर्मला, उर्मिला, प्रमिला, शर्मिला और शीतला थी। सभी की शादियां हो चुकी थी। सभी अपने ससुराल में रहती थी। बड़ा ही खुशहाल परिवार था।

रामभजन विधुत विभाग में लाइन मैन थे।वे कबीर पंथी थे। लोग उन्हें साहेब कहके पुकारते थे। सरकारी ड्यटी के बाद अपने कबीर पंथी साथियों के साथ भजन कीर्तन करते रहते थे।

घर पर भी साहेब ढोलक,झाल , करताल और हारमोनियम रखते थे।शाम में अपने ग्रामीण कबीर पंथी साथियों को बुलाकर कबीर के पदों को गाया करते थे। अपने हारमोनियम बजाते थे।राम स्नेही ढोलक तो राम किशुन और श्याम बिहारी झाल एवं राम तलेवर करताल बजाते थे।कीर्तन सुनने के लिए पांच दस आदमी और जमा हो जाते थे।कीर्तन दो घण्टे तक चलता रहता था।कीर्तन के बाद लोग अपने अपने घर चले जाते थे।यह नित्य दिन का कार्यक्रम था।

समय अपनी गति से चलता रहा। साहेब की पत्नी राम सखी बीमार हो गयी। सीतामढ़ी में डाक्टर से चिकित्सीय जांच कराया गया।पेट में अल्सर पाया गया।रामसखी खाट पकड़ ली। पुत्र देवानंद, पुत्र वधू शांति तथा खुद साहेब ने खुद सेवा सुसुर्षा किया।मां की बीमारी की समाचार सुनकर पांचो बेटियां भी मैके आ गई। सभी ने अपनी मां की खुब सेवा की। लेकिन रामसखी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। दिनानुदिन स्वास्थ्य बिगड़ता गया। कीर्तन सब दिन होता रहा।

आज रामसखी इस लोक को छोड़ परलोक चलीं गईं। सभी बेटियां , एक मात्र बेटा देवानंद, पुत्र बधु शांति और पोते दहारे मार कर रो रहे थे। लेकिन साहेब राम भजन आनंदित थे।वे अपने साथियों को बुलाकर कीर्तन करने लगे। यहां तक कि साहेब नाचने लगे। लोगों की भीड़ लग गई थी। कुछ लोग तो यह भी कहने लगे कि रामभजन पगला गए हैं।

अचानक साहेब बोलें-देवानंद। आज रोने का समय नहीं है। आज खुशी मनाने का दिन है। आज तुम्हारी मां अपने सच्चे घर को चली गई है।आत्मा अपने परमपति परमात्मा से मिलने चली गई है।यह विछुड़न नहीं मिलन का समय है। मृत्यु सच्चे मिलन का उत्सव है। आज तुम्हारी मां का मृत्योत्सव दिवस है। यही सत्य और सतनाम है।चले हमलोग इनकी विदाई करें।

हरे बांस से विमान (फरकी) बनाया गया। उसे फूलों से सजाया गया।उधर एक बेटी उर्मिला अपनी मां के लिए वस्त्र सील कर तैयार कर चुकी है। और बेटियां और बहू मां को स्नान कर तैयार कर रही है। और नव वस्त्र पहना रही है। उनकी हाथों और पैरों की उंगलियों के नाखूनों को रंग रही है। पैरों में महावर लगा दिया गया।रामसखी को दुल्हन की तरह सजा दिया गया।

सभी खुश और आनंदित है। कोई नहीं रो रहा है। अब
रामसखी को विमान पर लिटा दिया गया। फूलों से ढंक दिया गया। लेकिन चेहरा दिखाई दे रहा है। विमान को चार लोगों ने उठा रखा है। पीछे-पीछे कीर्तन हो रहा है। साहेब रामभजन स्वयं हारमोनियम पर गा रहें हैं –एक दिन खोंतवा से सुग्गैइ उड़ जाइ।

सभी बराती आम के बगीचे में पहुंच चुके हैं। वहां राम परीक्षण समाधि के लिए गढ्ढे खोद चूका है।गढ्ढे में रामसखी को समाधि की स्थिति में बैठा दिया गया। सबसे पहले साहेब रामभजन ने रामसखी की आरती उतारी। फिर देवानंद, पुत्र वधू शांति सभी बेटियां, पोते और परिजनों ने आरती किये।इस बीच घरियाल बजते रहे। कीर्तन होता रहा। फिर गढ्ढै को आहिस्ता आहिस्ता मिट्टी से सभी लोगों ने भर दिया। लोगों में बतासे बांटे गये। साहेब रामभजन बहुत खुश थे। साहेब बोले-मृत्यु दु:ख नहीं उत्सव है। आज हमलोग मृत्योत्सव मनायें।

स्वरचित@सर्वाधिकार रचनाकाराधीन।

-रामानंद मंडल, सीतामढ़ी।
मो नं-9973641075
प्रतियोगिता हेतु।

3 Likes · 4 Comments · 780 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"तकरार"
Dr. Kishan tandon kranti
■ आज ऐतिहासिक दिन
■ आज ऐतिहासिक दिन
*Author प्रणय प्रभात*
हरदा अग्नि कांड
हरदा अग्नि कांड
GOVIND UIKEY
रोगों से है यदि  मानव तुमको बचना।
रोगों से है यदि मानव तुमको बचना।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
// कामयाबी के चार सूत्र //
// कामयाबी के चार सूत्र //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
शुद्ध
शुद्ध
Dr.Priya Soni Khare
गुमनाम रहने दो मुझे।
गुमनाम रहने दो मुझे।
Satish Srijan
*हुस्न से विदाई*
*हुस्न से विदाई*
Dushyant Kumar
मौत के बाज़ार में मारा गया मुझे।
मौत के बाज़ार में मारा गया मुझे।
Phool gufran
भले ही शरीर में खून न हो पर जुनून जरूर होना चाहिए।
भले ही शरीर में खून न हो पर जुनून जरूर होना चाहिए।
Rj Anand Prajapati
हम पर कष्ट भारी आ गए
हम पर कष्ट भारी आ गए
Shivkumar Bilagrami
प्यार में आलिंगन ही आकर्षण होता हैं।
प्यार में आलिंगन ही आकर्षण होता हैं।
Neeraj Agarwal
कहनी चाही कभी जो दिल की बात...
कहनी चाही कभी जो दिल की बात...
Sunil Suman
सरयू
सरयू
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
मेरी चुनरी में लागा दाग, कन्हैया
मेरी चुनरी में लागा दाग, कन्हैया
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"आशा" की कुण्डलियाँ"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
मिलेंगे इक रोज तसल्ली से हम दोनों
मिलेंगे इक रोज तसल्ली से हम दोनों
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
डबूले वाली चाय
डबूले वाली चाय
Shyam Sundar Subramanian
Mannato ka silsila , abhi jari hai, ruka nahi
Mannato ka silsila , abhi jari hai, ruka nahi
Sakshi Tripathi
दु:ख का रोना मत रोना कभी किसी के सामने क्योंकि लोग अफसोस नही
दु:ख का रोना मत रोना कभी किसी के सामने क्योंकि लोग अफसोस नही
Ranjeet kumar patre
वह (कुछ भाव-स्वभाव चित्र)
वह (कुछ भाव-स्वभाव चित्र)
Dr MusafiR BaithA
चार दिनों की जिंदगी है, यूँ हीं गुज़र के रह जानी है...!!
चार दिनों की जिंदगी है, यूँ हीं गुज़र के रह जानी है...!!
Ravi Betulwala
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
आज के समय में शादियों की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
आज के समय में शादियों की बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
पूर्वार्थ
रमेशराज के दो लोकगीत –
रमेशराज के दो लोकगीत –
कवि रमेशराज
*बहकाए हैं बिना-पढ़े जो, उनको क्या समझाओगे (हिंदी गजल/गीतिक
*बहकाए हैं बिना-पढ़े जो, उनको क्या समझाओगे (हिंदी गजल/गीतिक
Ravi Prakash
2676.*पूर्णिका*
2676.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
💐प्रेम कौतुक-336💐
💐प्रेम कौतुक-336💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
श्री कृष्ण भजन
श्री कृष्ण भजन
Khaimsingh Saini
राहों में
राहों में
हिमांशु Kulshrestha
Loading...