माँ की ममता के तले, खुशियों का संसार |
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/39830f5bf68394ca6ca6e211f3c60c8a_666dd064b53bb4d13c46aa9bceab779c_600.jpg)
माँ की ममता के तले, खुशियों का संसार |
माँ से माँ का मायका, माँ से घर -परिवार ||
माँ का दिल करुणा भरा, पिघले जैसे मोम |
बच्चों की मुस्कान पर, खिल जाता है रोम ||
माँ से सुंदर कौन है, धरती पर भगवान |
माँ अपनी संतान को, देती है मुस्कान ||
-जगदीश शर्मा सहज