Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Oct 2021 · 2 min read

मरना सूर्य का

———————————————-
मरना सूर्य का तय है।
सम्पूर्ण जो दिखता है,होना क्षय है।
सत्य केवल समय है।
विस्तार का सिकुड़ना और विंदु का फैलना ही
शाश्वत ब्रह्म है।

ब्रह्म है आत्मलीन।
हर क्षण सृष्टि रचने में।
विध्वंस जो दिखता है वस्तुत: है हिस्सा
ब्रह्म के नवनिर्माण की प्रक्रिया
प्रस्तुत,सजने में।

हमारे दैहिक सृष्टि का है,
सूर्य प्रत्यक्ष देवता।
सृजन के पालन-पोषण,वर्द्धन हेतु
ऊष्मा बिखेरता।

बहुत संवेदना है सूर्य में पिता की तरह।
पथ दिखाता पिता की भांति।
और वात्सल्य भी उँड़ेलता माँ की तरह।
पुष्ट कर वनस्पतियां विभिन्न।
देह सहलाता माँ की भांति।
पुष्ट करने तन विटामिनों से।
सूर्य सँभालता है पृथ्वी का अस्तित्व।
उत्सर्जन से ऊर्जा करके प्रदान।
मुसकाती रहे पृथ्वी इसलिए
हलचल मचाए रखता है
हर जड़,चेतन को देकर प्राण।
सूर्य जीवित है जलता हुआ।
मर जायगा बुझकर।
अपने गर्भ से परिधि के पर्त तक
अविराम जलता हुआ सूरज
खूबसूरत है, शक्तिशाली भी।
सूर्य है पूजनीय।
है नित्य-वंदनीय।
आभार हे दिनकर, आपका।

अध्ययन सूर्य का काल्पनिक नहीं
वास्तव में ब्रह्मांड का
वास्तविक अध्ययन है।
हमारा ब्रह्मा जो वेद देकर गया
वह सूर्य ही को तो।
सूर्य समेटे है आज भी।
इसलिए हमारा सूर्य ब्रह्म है।
और
सूर्य के जन्म के रहस्य ही में
अनंत ब्रह्मांड का निहित जन्म है।

प्रकाश एवं अंधकार की अनुभूति
सूर्य है।
निविड़ अंधकार से प्रकाश की ओर
ले चलने वाला सूर्य है।

ज्ञान का अंधकार
और
अज्ञान का प्रकाश
जब बदल लेता है सूर्य तो
सृष्टि का सारा रहस्य खुलता है।
किन्तु,उस बदलने तक
सूर्य को अपनी उम्र छोटी है।

जो सूर्य मरता है वह हमारा सूर्य है।
सूर्य हमारे लिए मरता है।
हमारा पुनर्जन्म करने स्थापित।
सूर्य का ब्रह्मांडीय उम्र असीम है।
उसके पास विष से प्राप्त अमरता है।
—————————————–

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 163 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*कागज़ की कश्ती*
*कागज़ की कश्ती*
sudhir kumar
समय
समय
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सूनी बगिया हुई विरान ?
सूनी बगिया हुई विरान ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
बात न बनती युद्ध से, होता बस संहार।
बात न बनती युद्ध से, होता बस संहार।
डॉ.सीमा अग्रवाल
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
*
*"हिंदी"*
Shashi kala vyas
और तुम कहते हो मुझसे
और तुम कहते हो मुझसे
gurudeenverma198
Miracles in life are done by those who had no other
Miracles in life are done by those who had no other "options
Nupur Pathak
वस्तु काल्पनिक छोड़कर,
वस्तु काल्पनिक छोड़कर,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"संवाद"
Dr. Kishan tandon kranti
** मुक्तक **
** मुक्तक **
surenderpal vaidya
वाणी का माधुर्य और मर्यादा
वाणी का माधुर्य और मर्यादा
Paras Nath Jha
जितना मिला है उतने में ही खुश रहो मेरे दोस्त
जितना मिला है उतने में ही खुश रहो मेरे दोस्त
कृष्णकांत गुर्जर
दिल लगाएं भगवान में
दिल लगाएं भगवान में
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
*देखो मन में हलचल लेकर*
*देखो मन में हलचल लेकर*
Dr. Priya Gupta
समसामायिक दोहे
समसामायिक दोहे
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
दंगा पीड़ित कविता
दंगा पीड़ित कविता
Shyam Pandey
*समय*
*समय*
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
तुम मेरी किताबो की तरह हो,
तुम मेरी किताबो की तरह हो,
Vishal babu (vishu)
सुनो जीतू,
सुनो जीतू,
Jitendra kumar
*छुट्टी गर्मी की हुई, वर्षा का आनंद (कुंडलिया / बाल कविता)*
*छुट्टी गर्मी की हुई, वर्षा का आनंद (कुंडलिया / बाल कविता)*
Ravi Prakash
मैं हूँ कि मैं मैं नहीं हूँ
मैं हूँ कि मैं मैं नहीं हूँ
VINOD CHAUHAN
■ #सेधिक्कार...
■ #सेधिक्कार...
*Author प्रणय प्रभात*
ক্ষেত্রীয়তা ,জাতিবাদ
ক্ষেত্রীয়তা ,জাতিবাদ
DrLakshman Jha Parimal
स्वाभिमान
स्वाभिमान
अखिलेश 'अखिल'
प्यार कर रहा हूँ मैं - ग़ज़ल
प्यार कर रहा हूँ मैं - ग़ज़ल
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
Bundeli Doha - birra
Bundeli Doha - birra
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
बेशक मां बाप हर ख़्वाहिश करते हैं
बेशक मां बाप हर ख़्वाहिश करते हैं
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
अपनी नज़र में
अपनी नज़र में
Dr fauzia Naseem shad
सीता छंद आधृत मुक्तक
सीता छंद आधृत मुक्तक
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...