Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 May 2017 · 1 min read

“मनभावन” श्रृंगार रस प्रधान कह मुकरी छंद/पहेलियाँ

विधा- कविता/पहेली

“मनभावन” श्रृंगाररस प्रधान (कह मुकरी छंद)
निरखत जिसमें रूप सजाऊँ
देख स्वयं को मैं इठलाऊँ
तन श्रृंगार अति आकर्षण
ए सखि साजन?ना सखि दर्पण!

छमछम करती प्रीत बुलाती
सौतन बनकर नींद चुराती
तन-मन देखो करती घायल
ए सखि साजन?ना सखि पायल!

भाल चढ़ी खुद पर इतराती
भोर की लाली रूप चुराती
मनभावन हरती निंदिया
ए सखि साजन?ना सखि बिंदिया!

हीरे मोती तन बिखराए बालों में जाकर लिपटाए जा कपोल पर मारे ठुमका ए सखि साजन ?ना सखि झुमका!
कारी-कारी बदरी छाई देख पिया के मन को भाई देख कालिमादिल है घायल ए सखि बादल ?ना सखि काजल!

रूप सलौना खूब सजाते
श्याम भ्रमर मन को अति भाते
स्वप्न दिखाकर जागे रैना
ए सखि साजन?ना सखि नैना!
भाभी का मन जिससे दूना
बिन उसके आँगन है सूना
सावन में मन भावत घेवर
ए सखि साजन? ना सखि देवर!
नेह सरस आँगन छितराती
मात-पिता को गले लगाती
ज्यों जेवर बिन सूनी पेटी
ए सखी साजन? ना सखी बेटी

डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”
संपादिका–साहित्य धरोहर
महमूरगंज, वाराणसी (मो.–9839664017)

Language: Hindi
1 Like · 1341 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
बस नेक इंसान का नाम
बस नेक इंसान का नाम
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
कि हम मजदूर है
कि हम मजदूर है
gurudeenverma198
चलो प्रिये तुमको मैं संगीत के क्षण ले चलूं....!
चलो प्रिये तुमको मैं संगीत के क्षण ले चलूं....!
singh kunwar sarvendra vikram
सुन लेते तुम मेरी सदाएं हम भी रो लेते
सुन लेते तुम मेरी सदाएं हम भी रो लेते
Rashmi Ranjan
"हाशिये में पड़ी नारी"
Dr. Kishan tandon kranti
खेत खलिहनवा पसिनवा चुवाइ के सगिरिउ सिन्वर् लाहराइ ला हो भैया
खेत खलिहनवा पसिनवा चुवाइ के सगिरिउ सिन्वर् लाहराइ ला हो भैया
Rituraj shivem verma
लगाव का चिराग बुझता नहीं
लगाव का चिराग बुझता नहीं
Seema gupta,Alwar
💐प्रेम कौतुक-367💐
💐प्रेम कौतुक-367💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
इबादत के लिए
इबादत के लिए
Dr fauzia Naseem shad
राखी
राखी
Shashi kala vyas
*हम पर अत्याचार क्यों?*
*हम पर अत्याचार क्यों?*
Dushyant Kumar
मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
इत्र, चित्र, मित्र और चरित्र
इत्र, चित्र, मित्र और चरित्र
Neelam Sharma
** मुक्तक **
** मुक्तक **
surenderpal vaidya
सुखों से दूर ही रहते, दुखों के मीत हैं आँसू।
सुखों से दूर ही रहते, दुखों के मीत हैं आँसू।
डॉ.सीमा अग्रवाल
भैया दूज (हिंदी गजल/गीतिका)
भैया दूज (हिंदी गजल/गीतिका)
Ravi Prakash
कवि के उर में जब भाव भरे
कवि के उर में जब भाव भरे
लक्ष्मी सिंह
2627.पूर्णिका
2627.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दु:ख का रोना मत रोना कभी किसी के सामने क्योंकि लोग अफसोस नही
दु:ख का रोना मत रोना कभी किसी के सामने क्योंकि लोग अफसोस नही
Ranjeet kumar patre
.......रूठे अल्फाज...
.......रूठे अल्फाज...
Naushaba Suriya
पढ़ना जरूर
पढ़ना जरूर
पूर्वार्थ
धर्मराज
धर्मराज
Vijay Nagar
🚩पिता
🚩पिता
Pt. Brajesh Kumar Nayak
निशाना
निशाना
अखिलेश 'अखिल'
VISHAL
VISHAL
Vishal Prajapati
अपना घर
अपना घर
ओंकार मिश्र
ऐसा क्यों होता है..?
ऐसा क्यों होता है..?
Dr Manju Saini
मेरे होते हुए जब गैर से वो बात करती हैं।
मेरे होते हुए जब गैर से वो बात करती हैं।
सत्य कुमार प्रेमी
* रेल हादसा *
* रेल हादसा *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
Loading...