Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Feb 2020 · 1 min read

मधुमास

विधा-मृदुगति /दिगपाल छंद
221 2122 221 2122
*********************

अनुपम मिठास लेकर, मधुमास आ गया है।
सब राग रंग छलके, उल्लास आ गया है।

बहती हुई हवाएँ, संवाद छेड़ती है।
नित बाग-बाग तितली, खुश्बू बिखेरती है।
श्रृंगार साज सुन्दर , मन फाग लिख रहा है।
ले पीत पुष्प मादक, अनुराग लिख रहा है।
सुर,ताल,छंद,बाँधे, अनुप्रास आ गया है।
अनुपम मिठास लेकर, मधुमास आ गया है।

जब प्रीति डोर बाँधें,ये पोर-पोर साँसे।
तब शीत स्नेह बाँचें, हैं ओढ़ के कुहासें।
इठला उठी धरा भी, लगती बड़ी भली है।
गुलशन खिले-खिले हैं, हर डाल पर कली है।
संदेश प्रेम का ले,अहसास आ गया है।
अनुपम मिठास लेकर, मधुमास आ गया है।

ये साँवरी घटाएँ, नभ झूमती चली हैं।
उस चाँद को रिझाने, मुख चूमती चली हैं।
पलकें झुकी हुईं सी, कुछ लाज से भरी हैं।
ये प्रेम भावना से, मनुहार कर रही हैं।
मन बावरा हुआ है, विश्वास आ गया है।
अनुपम मिठास लेकर, मधुमास आ गया है।

लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली
————————–

3 Likes · 1 Comment · 199 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
2621.पूर्णिका
2621.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
बॉलीवुड का क्रैज़ी कमबैक रहा है यह साल - आलेख
बॉलीवुड का क्रैज़ी कमबैक रहा है यह साल - आलेख
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
जीवनी स्थूल है/सूखा फूल है
जीवनी स्थूल है/सूखा फूल है
Pt. Brajesh Kumar Nayak
inner voice!
inner voice!
कविता झा ‘गीत’
बस इतनी सी अभिलाषा मेरी
बस इतनी सी अभिलाषा मेरी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"रौनक"
Dr. Kishan tandon kranti
ये ढलती शाम है जो, रुमानी और होगी।
ये ढलती शाम है जो, रुमानी और होगी।
सत्य कुमार प्रेमी
दुःख हरणी
दुःख हरणी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
अपने वीर जवान
अपने वीर जवान
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
देश मे सबसे बड़ा संरक्षण
देश मे सबसे बड़ा संरक्षण
*Author प्रणय प्रभात*
सोने की चिड़िया
सोने की चिड़िया
Bodhisatva kastooriya
मेरा सोमवार
मेरा सोमवार
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
चेहरे के भाव
चेहरे के भाव
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
नहीं मैं ऐसा नहीं होता
नहीं मैं ऐसा नहीं होता
gurudeenverma198
मंगलमय हो आपका विजय दशमी शुभ पर्व ,
मंगलमय हो आपका विजय दशमी शुभ पर्व ,
Neelam Sharma
My Lord
My Lord
Kanchan Khanna
फ़ितरत नहीं बदलनी थी ।
फ़ितरत नहीं बदलनी थी ।
Buddha Prakash
कर्म
कर्म
Dhirendra Singh
साधना से सिद्धि.....
साधना से सिद्धि.....
Santosh Soni
काव्य की आत्मा और अलंकार +रमेशराज
काव्य की आत्मा और अलंकार +रमेशराज
कवि रमेशराज
यक्ष प्रश्न
यक्ष प्रश्न
Manu Vashistha
दोहे-
दोहे-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
वो मुझे रूठने नही देती।
वो मुझे रूठने नही देती।
Rajendra Kushwaha
हर किसी के पास एक जैसी ज़िंदगी की घड़ी है, फिर एक तो आराम से
हर किसी के पास एक जैसी ज़िंदगी की घड़ी है, फिर एक तो आराम से
पूर्वार्थ
Dr Arun Kumar Shastri
Dr Arun Kumar Shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
6. *माता-पिता*
6. *माता-पिता*
Dr Shweta sood
ख़ुद को मुर्दा शुमार मत करना
ख़ुद को मुर्दा शुमार मत करना
Dr fauzia Naseem shad
अमूक दोस्त ।
अमूक दोस्त ।
SATPAL CHAUHAN
मनुष्य प्रवृत्ति
मनुष्य प्रवृत्ति
विजय कुमार अग्रवाल
Loading...